नागपुर जिले में 7187 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें प्रभावित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ओलावृष्टि व बेमौसम बारिश से जिले में 7187 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल प्रभावित हुई है। पटवारी व मंडल अधिकारी कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर मंगलवार 21 मार्च से पंचनामा बनाने का काम शुरू किया गया है।
पंचनामे के बाद ही सटीक जानकारी : बेमौसम बारिश से जिले में सबसे ज्यादा काटोल तहसील का क्षेत्र प्रभावित हुआ है। यहां 4185 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल प्रभावित हुई है। जिले में काटोल, हिंगना व काटोल क्षेत्र में फसल प्रभावित हुई है। अन्य तहसीलों में भी फसल प्रभावित हो सकती है, लेकिन फिलहाल प्रशासन के पास यहां की अधिकृत जानकारी नहीं पहुंच सकी है। कर्मचारी हड़ताल के चलते पंचनामा बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी। सोमवार को हड़ताल खत्म हुई है। मंगलवार 21 मार्च से पटवारी व मंडल अधिकारी कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्र का दौरा करके पंचनामा बनाने का काम शुरू करेंगे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि 7187 हेक्टेयर में फसल प्रभावित होने के जो आंकड़े सामने आए हैं, यह प्राथमिक रिपोर्ट है। इसमें 8410 खाताधारक किसान शामिल हैं। संतरा व मोसंबी खराब होने की जानकारी नहीं है। पंचनामे के बाद ही सटीक जानकारी सामने आ सकेगी। बेमौसम बारिश से गेहूं व चना अधिक प्रभावित हुआ है।
Created On :   21 March 2023 2:21 PM IST












