- Home
- /
- दि फेम इंडिया 2021 की फर्स्ट रनर अप...
दि फेम इंडिया 2021 की फर्स्ट रनर अप बनी उर्वशी

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। गोवा में टीम झेनिथ इंडिया द्वारा "दि फेम इंडिया 2021" का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्य के प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगियों ने डांस, मॉडलिंग, फैशन कला का प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस कार्यक्रम में चंद्रपुर निवासी उर्वशी (खुशी) नवलकर को दि फेम इंडिया 2021 नेशनल लेवल फर्स्ट रनर अप (द्वितीय) पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर नृत्य प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त करने वाली उर्वशी नवलकर को इससे पहले "क्विन ऑफ चंद्रपुर" और "मिस चंद्रपुर 2021" पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। पुरस्कार प्राप्त करने वाली उर्वशी मॉउंट कॉन्वेंट हाईस्कूल की छ़ात्रा है। वह विश्वकर्मा कॉन्वेंट की संचालिका सुनंदा राजेश नवलकर की पुत्री है। साथ ही थाईलैंड में मई माह में होने वाले "दि फेम इंटरनेशनल 2022" प्रतियोगिता में उर्वशी नवलकर को आमंत्रित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए मयात्मज झाडे सुतार समाज, मॉउंट कान्वेंट हाईस्कूल प्राचार्य, शिक्षक, वंगिया संगीत परिषद वेष्ट बंगाल शाखा चंद्रपुर, नृत्यप्रेमी, मॉडलिंग, डांस स्पर्धक उर्वशी को अभिनंदन कर अंतरराष्ट्रीय दि फेम 2022 प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
Created On :   9 Dec 2021 4:12 PM IST