भीमसेन घाटी पर पलटा बारातियों से भरा वाहन, ९ घायल

Vehicle full of baratis overturned at Bhimsen Valley, 9 injured
भीमसेन घाटी पर पलटा बारातियों से भरा वाहन, ९ घायल
छिंदवाड़ा भीमसेन घाटी पर पलटा बारातियों से भरा वाहन, ९ घायल

 डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के घाट सालीवाड़ा के समीप भीमसेन घाटी पर बारातियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ९ लोगों को गंभीर चोट आई है। इनमें से तीन को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन का ब्रेक फेल हो गया था। वाहन में बाराती और दहेज का सामान भरा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि बारात छतरपुर के कान्हीवाड़ा गई थी। यहां से दहेज का सामान भरकर आ रहे पिकअप वाहन में कुछ बाराती भी सवार थे। शनिवार सुबह घाट सालीवाड़ा के समीप भीमसेन घाटी पर वाहन का ब्रेक फेल हो गया था। जिसकी वजह से वाहन अनियंत्रित होकर रिवर्स होकर पलट गया। हादसे में ९ लोगों को गंभीर चोट आई थी। इनमें से तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था।

हादसे में इन्हें आई चोट-
हादसे में छिंदग्वार बंडोल निवासी ६० वर्षीय खेमचंद उईके, लिंगपानी निवासी ३६ वर्षीय आत्मा इनवाती, पायली लखनवाड़ा निवासी ५८ वर्षीय सहसराम उईके, घाट सालीवाड़ा निवासी २७ वर्षीय मनोज भलावी, ५० वर्षीय अतरलाल मर्सकोले, ५२ वर्षीय हेमराम उईके, ४२ वर्षीय सोहन , ४० वर्षीय भुवन भलावी, २६ वर्षीय दुर्गेश धुर्वे को चोट आई है। इनमें से हेमराज, अतरलाल और सोहन को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Created On :   23 April 2023 10:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story