छत्रसाल महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

Volunteers of National Service Scheme did Shramdaan in Chhatrasal College
छत्रसाल महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
पन्ना छत्रसाल महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

पन्ना। छत्रशाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच.एस. शर्मा के निर्देशन में व राष्ट्रीय राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ. एस.पी.एस. परमार के मार्गदर्शन में आज दिनांक 15 फरवरी 2023 को महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों के चारों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. मनोज कुमार शुक्ल, डॉ. डी.पी. कुशवाहा, डॉ. कविता परबंदा एवं डॉ. समीक्षा सिसोदिया के नेतृत्व में महाविद्यालय के विज्ञान भवन परिसर में स्थित वनस्पति उद्यान में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्र- छात्राओं ने वनस्पतिक उद्यान में श्रमदान किया। जिसमें वनस्पति उद्यान में स्थित पौधों की निराई, गुड़ाई, सिंचाई तथा बड़े वृक्षों के चारों ओर मिट्टी डालने एवं नए पौधे लगाने के लिए गड्ढों की खुदाई की गई। इस कैंप में महाविद्यालय की चारों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने सक्रिय होकर सहयोग प्रदान किया। उन्हें इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। 

Created On :   16 Feb 2023 10:55 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story