बावनकुले के पेट में जो था वह होठों पर आया

What was in Bawankules stomach came to his lips
बावनकुले के पेट में जो था वह होठों पर आया
नाना पटोले बोले बावनकुले के पेट में जो था वह होठों पर आया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने 240 जगह लड़ने का वक्तव्य दिया है। बावनकुले के पेट में है, वहीं होठों पर आया है। एकनाथ शिंदे को अभी तो भी समझना होगा। एकनाथ शिंदे का भला हो, यह हमारी सदिच्छा है। यह प्रतिपादन कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने संवाद माध्यमों के साथ बोलते हुआ किया।
महाराष्ट्र को बर्बाद कर रही भाजपा : नाना पटोले ने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि तुकाराम महाराज का अपमान करने वाले बागेश्वर महाराज के प्रति इतनी हमदर्दी भाजपा को क्यों है? भाजपा के पाप का घड़ा जब फूटता है, तो वह धर्म का आधार लेती है। भाजपा हिंदू धर्म का ठेकेदार है क्या? महाराष्ट्र के संतों के बाबत ऐसा बयान कोई भी बाबा करता है, तो उसका कार्यक्रम महाराष्ट्र में नहीं होने देंगे। इसलिए मैंने उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र को बर्बाद करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। पुरानी पेंशन को लेकर हो रही हड़ताल कांग्रेस के इशारे पर होने के आरोप पर नाना पटोले ने कहा कि 2005 में अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में भाजपा ने ही पेंशन बंद की थी। देवेंद्र फडणवीस मेरे भाई जैसे हैं। अमृता छोटी बहू है। जिस कारण उन पर कोई आपत्तिजनक बोलता है, तो उसका समर्थन नहीं किया जा सकता, लेकिन राज्य के गृहमंत्री का घर सुरक्षित नहीं है, यह चिंता का विषय है।
 

Created On :   19 March 2023 12:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story