नगर विकास के लिए प्रबुद्ध नागरिकों के सुझाव प्राप्त करेंगे: मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह

Will receive suggestions from enlightened citizens for city development: Minister Brijendra Pratap Singh
नगर विकास के लिए प्रबुद्ध नागरिकों के सुझाव प्राप्त करेंगे: मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह
पन्ना नगर विकास के लिए प्रबुद्ध नागरिकों के सुझाव प्राप्त करेंगे: मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह

डिजिटल डेस्क, पन्ना। संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर 5 फरवरी, 2023 से प्रदेश व्यापी जो विकास यात्रा प्रारंभ हुई तो नगर व जिला पन्ना में सतत रूप से नगर एवं जिला प्रशासन ने पूरी तन्मयता के साथ विकास यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस दिशा में नगर व जिले में विकास यात्रा के कार्यक्रम निर्धारित किये गए। जिनमें जनप्रतिनिधियों ने सम्मिलित रहकर समय प्रदान कर विकास यात्रा को सफल बनाया। जनता ने भी उत्साह के साथ विकास यात्राओं का जगह-जगह विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के साथ-साथ पुष्प बरसाकर विकास यात्रा में सम्मिलित जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों का स्वागत किया। 

वहीं जब विकास यात्रा गांधी चौक पहुंची तो वार्ड क्रमांक ८ एवं ९ की पार्षद सहित सुरेन्द्र सिंह परमार द्वारा विकास यात्रा का स्वागत किया गया। दिनांक 22 फरवरी, 2023 को विकास यात्रा के समापन पर पन्ना नगर के विभिन्न वार्डों में सघन रूप से भ्रमण किया तो विकास यात्रा पर जनता ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की। नगर के विभिन्न स्थलों पर मंचीय कार्यक्रम से विकास यात्रा में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया साथ ही शासन के विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों के लिए हितलाभ प्रदाय किये गये। इस दिशा में नगर के इन्द्रपुरी कॉलोनी स्थित चंद्रशेखर आज़ाद पार्क से विकास यात्रा प्रारंभ होने पूर्व मंचीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर म.प्र. शासन के खजिन साधन एवं श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने आत्मीय भाव से बोलते कहा कि पानी को लेकर हम चिंतित हैं, गर्मी में पानी की किल्लत ना हो तो उन्होंने नपा सी.एम.ओ. से कहा कि शीघ्र ही पानी की व्यवस्था को लेकर कड़ाई के साथ कार्य देखें। पानी की व्यवस्था एक-ढेड माह के अंदर होना चाहिये। इस दिशा में उन्होंने नपा अध्यक्ष को भी कहा कि पानी की व्यवस्था के संबंध में सतर्क रहने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा आने वाले समय में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में हम रूंज से भी लिफ्ट करके पानी पन्ना में लाएंगे। उन्होंने कहा जिन वार्डों में पाईप लाईन नहीं डली हैं वहां भी शीघ्र पाईप लाईन हो और पानी भी जाना चाहिये। जीर्ण-क्षीर्ण सडक़ों की भी निर्माण के साथ नालियां भी व्यवस्थित रूप से बनना चाहिये। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में बड़े हर्षोल्लास, उल्लास, उमंग के साथ प्रदेश में विकास यात्रा को लेकर नया भाव देखने मिला है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय सहित अनुविभागीय अधिकारी सत्यनारायण दर्रो ने विकास यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुये जनता से आव्हान किया कि आपको जागरूक बनना है, शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेना तथा नशा की प्रवृत्ति से दूर रहना है और जीवन में खुशहाली लाना है।

इस अवसर पर  लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितलाभ भी प्रदाय किये गये। तत्पश्चात विकास यात्रा प्रारंभ होकर अजयगढ़ चौराहा पहुंची जहां मंचीय कार्यक्रम के माध्यम से विकास यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनता के कल्याणार्थ-हितार्थ, उनकी तरक्की और खुशहाली से जुडीं कई योजनाऐं हैं जिनका लाभ काफी महिलाओं व पुरूषों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों की सेवा में समर्पित है। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार ने विकास का जो ताना-बाना बुना है वह अपने आप में बेमिसाल कार्य है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विकास की गंगा अनवरत् रूप से बह रही है जिसमें पूरा नगर व जिला सराबोर है। अंत में उन्होंने कहा सबका साथ सबका विकास की परिकल्पना ही हमारा ध्येय है। नगर में किसी भी स्थिति में हम जल संकट उत्पन्न नहीं होने देंगे। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय ने नगर को स्वच्छ बनाये रखने पर पर बल देते कहा कि जनता के सहयोग से पन्ना को स्वच्छता में नंबर-१ रैकिंग मिलेगी।

उन्होंने कहा नगर पालिका परिषद् पन्ना के कर्मचारी नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में लगे हुये हैं जिनका मैं सम्मान करता हूं। इसके बाद मंत्री श्री सिंह ने नगर में सडक़ निर्माण को लेकर भूमि पूजन के कार्य किये तथा बड़े गणेश जू एवं हरदौल जू मंदिर के प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने अजयगढ़ चौराहा से सिटी कोतवाली तक बनने वाली सडक़ का भूमिपूजन किया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि नगर विकास के लिए प्रबुद्ध नागरिकों को टाउन हाल में आमंत्रित कर उनसे भी सुझाव प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि नगर सुंदर हो मंदिर भी सुंदर व सुसज्जित हो यह भी हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा श्री जुगल किशोर जी मंदिर का जो प्रवेश द्वार बना हुआ है उसकी भी सुंदरता के लिए उन्होंने आर्थिक सहयोग प्रदाय करने की घोषणा की। 

विकास यात्रा में यह रहे शामिल

विकास यात्रा में नगर पालिका परिषद् के विभिन्न वार्डों के पार्षदगण श्रीमती उमा पाठक, वेदप्रकाश रैकवार, शांति सेन, संतोष साहू, राखी अल्पेश शर्मा, राजकुमार लोधी, सीमा बाल्मीक, सुशीला अरविन्द महाजन, कविता चाणक्य रैकवार, संगीता दिलीप राय, आशा विनोद जडिया, श्रीमती ज्योति रवि पाण्डेय, कल्पना बब्लू यादव, ऋषि बुंदेला, श्रीमती पुष्पा महेन्द्र यादव, माधवी कुशवाहा, अप्पो मजूमदार मौजूद रहे। विकास यात्रा में रामअवतार बब्लू पाठक, राजेन्द्र दुबे, विवेक मिश्रा, बृजेन्द्र मिश्रा डब्बू, राजेश गौतम, भास्कर पाण्डेय, पूनम यादव, राजेन्द्र कुशवाहा, आशीष तिवारी, कमल लालवानी, कैलाश गुप्ता, दुर्गेश शिवहरे, अल्पेश शर्मा, तरूण पाठक, नीरज मेहदेेले, संतोष चाणक्य रैकवार, श्रीमती शशि परमार, मनीषा गोस्वामी, अनामिका विश्वकर्मा, शक्ति शर्मा, सविता चौबे, गीता गुप्ता, अमृता खरे, रवि पाण्डेय, तिलकराज शर्मा, रूपेश मोदी, अरविन्द महाजन, दिलीप शिवहरे, निजाम खान, सुभाष द्विवेदी, संदेश अग्रवाल, अनिल जडिया, शीलू मिश्रा सहित तहसीलदार अखिलेश प्रजापति, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि कपूर गढपाले, श्रीमती किरण खरे, सुरेश कुमार साहू एसडीओ, तुली रैकवार, लक्ष्मी यादव, पप्पू यादव, सरदार मान सिंह, जया यादव, नत्थू सेन, के.के. तिवारी लेखापाल एवं ओमप्रकाश खरे सहित नगर पालिक के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार वर्मा के द्वारा किया गया। विकास यात्रा के दौरान वार्ड क्रमांक 05 के  तीन लोगों धुव्र प्रताप सिंह, मान सिंह, शिवराम गोस्वामी सहित अन्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Created On :   23 Feb 2023 2:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story