देश में बह रही है बदलाव की बयार, विकल्प पर विचार कर रहे लोग

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में हाल में हुए विधानसभा उपचुनाव में पुणे शहर की कसबा पेठ सीट पर कांग्रेस के हाथों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि यह घटनाक्रम दर्शाता है कि देशभर में बदलाव की बयार चल रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने पुणे जिले में अपने गृह नगर बारामती में पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि कस्बा पेठ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार साबित करती है कि लोग एक विकल्प पर विचार कर रहे हैं। देशभर में बदलाव की बयार चल रही हैं।को घोषित चुनाव परिणाम में, भाजपा लगभग तीन दशक से अपना गढ़ रही कसबा पेठ विधानसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखने में नाकाम रही। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने दिलचस्प मुकाबले में भाजपा के हेमंत रसाने को हरा दिया। यह सीट सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी महा विकास आघाड़ी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई थी। इस दौरान राकांपा अध्यक्ष ने कहा कि प्याज की गिरती कीमतों के मामले में शिंदे सरकार फेल रही है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले मैं नाशिक और अहमदनगर के दौरे पर गया था। कहीं जगहों पर प्याज फेंके हुए देखा। हमारे सत्ता में रहते प्याज की कीमतों को लेकर समस्या पैदा हुई थी।उस वक्त सरकार और नाफेड ने प्याज की खरीद की थी। लेकिन इस बार शिंदे-फडणवीस सरकार ऐसा नहीं कर सकी।
चुनाव आयोग की निर्णय प्रक्रिया में बदलवा अच्छा फैसला
पवार ने कहा कि चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए निर्णय प्रक्रिया में बदलाव का फैसला अच्छा है। यह लोकतंत्र के अच्छा है। अब चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के फैसले में प्रधानमंत्री के अलावा विपक्ष के नेता और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश शामिल रहेंगे।पवार ने नागालैंड की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमनें वहां 12 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे जिसमें से सात सीटों पर हमें जीत मिली है। हम वहां वोट हासिल करने के मामले में दूसरे क्रमांक पर रहे। हमने अपनी पार्टी के महासचिव को नागालैंड भेजा है। वहां के बारे में जल्द फैसला लेंगे।
Created On :   4 March 2023 7:41 PM IST