मकान का छप्पर गिरने से महिला घायल

By - Bhaskar Hindi |28 Jan 2023 4:33 PM IST
पन्ना मकान का छप्पर गिरने से महिला घायल
डिजिटल डेस्क पन्ना। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के किशोरगंज मोहल्ला में छप्पर गिरने से एक ४५ वर्षीय महिला की घायल हो जाने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विमला बाल्मीक उम्र ४५ वर्ष निवासी किशोरगंज मोहल्ला जो घर में गृह कार्य कर रही थी तभी अचानक घर का छप्परर जिसमें बांस बल्ली, टीन व चीप आदि लगे हुए थे जो अचानक से महिला के ऊपर गिर गया। जिससे महिला उस मलबे के नीचे दब गई। महिला के चीखनें-चिल्लाने पर उसके परिजन आए और घायल महिला को छप्पर के नीचे से निकाला और उसे आनन-फानन में आटो के द्वारा जिला चिकित्सालय पन्ना ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों के द्वारा भर्ती कर इलाज जारी कर दिया गया है। घायल महिला के सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे बताई जा रही हैं।
Created On :   28 Jan 2023 4:32 PM IST
Next Story