वुमन भास्कर अवार्ड को लेकर महिलाओं का उत्साह चरम पर

Womens enthusiasm for the Woman Bhaskar Award is at its peak
वुमन भास्कर अवार्ड को लेकर महिलाओं का उत्साह चरम पर
नागपुर वुमन भास्कर अवार्ड को लेकर महिलाओं का उत्साह चरम पर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दैनिक भास्कर द्वारा विगत 11 वर्षों की तरह इस वर्ष भी वुमन अवार्ड का आयोजन किया गया है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।  शुक्रवार को दैनिक भास्कर कार्यालय में वुमन अवार्ड से संबंधित चर्चा के लिए शहर के विभिन्न महिला मंडलों को आमंत्रित किया गया, जिसमें सभी महिला मंडलों ने अपने-अपने सुझाव रखे। वुमन भास्कर अवार्ड को लेकर महिलाओं का उत्साह चरम पर रहा। 

विदर्भ के लिए कामों को प्रोत्साहन
दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू है। वुमन अवार्ड से  नागपुर शहर ही नहीं, बल्कि विदर्भ की भी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। वुमन अवार्ड के लिए 9 श्रेणियां रखी गई हैं, जिसमें ज्यूरी मेंबर हर श्रेणी से 5 महिलाओं का चयन करेंगे। चयनित महिलाओं का विवरण दैनिक भास्कर अखबार में प्रकाशित किया जाएगा। अवार्ड के लिए जनता द्वारा वोटिंग कर किसी एक महिला को नामित किया जाएगा। अवार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति या विवाद में  दैनिक भास्कर का निर्णय अंतिम समझा जाएगा। 

इन महिलाओं की रही उपस्थिति : इस अवसर पर अग्रवाल नारी शक्ति बहुउद्देशीय संस्था की दुर्गा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, सुरभि महिला मंडल की पूनम अग्रवाल, नारायणी शक्ति फाउंडेशन की हेमलता तिवारी, मानसी ओझा, मीरा कुलकर्णी, डॉ प्रेमलता तिवारी, जिजाऊ ब्रिगेड की वृंदा ठाकरे, परिचय बहुउद्देशीय संस्था की सुनंदा पन्नाशे उपस्थित थीं। 

ये हैं 9 श्रेणियां : 9 श्रेणियों में स्मॉल स्केल बिजनेस, इंटरप्रिन्योर अवार्ड, एजूकेशन अवार्ड, आर्ट एंड कल्चरल अवार्ड, सोशल वर्कर अवार्ड, ब्रेव वुमन अवार्ड, साहित्य-स्वरचित अवार्ड व बेस्ट महिला मंडल अवार्ड शामिल हैं। 

यहां करें संपर्क : वुमन अवार्ड से संबंधित जानकारी व पंजीकरण के लिए दैनिक भास्कर कार्यालय, विशम्भर भवन, 17-A, ग्रेट नाग रोड, नागपुर या मोबाइल नंबर 9527004456 और फोन नंबर 0712-6642000 पर संपर्क करें। 
 

Created On :   18 March 2023 6:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story