- Home
- /
- टहनियां छांटते समय गिरकर मजदूर की...
टहनियां छांटते समय गिरकर मजदूर की मृत्यु

डिजिटल डेस्क, अमरावती। स्थानीय खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कांडलकर प्लॉट परिसर में पीपल के पेड़ की टहनियां काटते समय पेड़ से गिरकर गंभीर घायल हुए एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति का नाम दशरथ नामदेवराव उगले (52) बताया गया है। दशरथ परिसर के पेड़ की टहनियां काटकर जानवरों के लिए चारा जमा कर उसे बेचने का काम करता है। मंगलवार को दोपहर 2 बजे के दौरान दशरथ पीपल के पेड़ की टहनी काट रहा था। वह जिस टहनी पर बैैठा था उसी पर कुल्हाड़ी चला रहा था। नीचे खड़े उसके साथी ने दशरथ को वह टहनी काटने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसी समय टहनी टूटने से वह नीचे गिर पड़ा। दशरथ के सिर पर गंभीर चोट आने से उसे तत्काल जिला अस्पताल में दाखिल किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खोलापुरी गेट पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरू की है।
Created On :   27 July 2022 2:40 PM IST