पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
अमानंगज पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 डिजिटल डेस्क अमानंगज नि.प्र.। अमानगंज शहर में बीते दिवस पन्ना-कटनी तिराहे पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव का पन्ना से पवई जाते वक्त पन्ना विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी शिवजीत सिंह भैया राजा की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वही श्री यादव को शिवजीत सिंह एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपेंद्र सिंह बुंदेला ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। दोनों नेताओं ने कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। वहीं इस अवसर पर राज बहादुर पटेल, कलम सिंह राजपूत, प्रकाश अहिरवार, रमेश लंगोटे, सरदार सिंह यादव, सौरभ गौतम, धूराम चौधरी, अखंड प्रताप सिंह बुदेला, ऋतिक राज बुंदेला, नीरज रैकवार सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Created On :   16 Feb 2023 10:50 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story