- Home
- /
- दोपहिया पर शराब ले जाता युवक...
दोपहिया पर शराब ले जाता युवक गिरफ्तार

By - Bhaskar Hindi |2 July 2022 9:18 AM IST
अमरावती दोपहिया पर शराब ले जाता युवक गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, अमरावती । गाडगेनगर थाना क्षेत्र के तहत मसानगंज निवासी रोशन वाडकर को दोपहिया क्रमांक एमएच 27- एएस 5159 पर अवैध शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया। उसके पास से 28 हजार रुपए कीमत की दोपहिया और 5 हजार 760 रुपए की शराब समेत कुल 33 हजार 760 रुपए का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त डाॅ. आरती सिंह के विशेष दल के सूरज चव्हाण, राजिक रायलीवाले, निखिल गेडाम, सुभाष पाटिल, जहीर शेख,रणजीत गावंडे, रोशन वरहाड़े आदि ने की है।
Created On :   2 July 2022 2:47 PM IST
Next Story