अज्ञात कारणों से युवक घायल

By - Bhaskar Hindi |22 Feb 2023 5:34 PM IST
पन्ना अज्ञात कारणों से युवक घायल
डिजिटल डेस्क, पन्ना। जिले के बृजपुर थाना अंतर्गत एक २२ वर्षीय युवक के अज्ञात कारणों के चलते घायल हो जाने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमोद आदिवासी पिता बसंता आदिवासी उम्र २२ वर्ष निवासी गुजरा रहुनिया थाना बृजपुर अज्ञात कारणों के चलते घायल अवस्था में रहुनिया में पडा हुआ था। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा डायल १०० को दी गई डायल १०० के द्वारा घटना स्थल पर पहँुच कर युवक को जिला चिकित्सलय पन्ना लाया गया। जहां पर चिकित्सकों के द्वारा युवक को भर्ती कर इलाज जारी कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी गई है। बताया जा रहा है युवक नशे की हालत में है तथा जानकारी नही दे पा रहा है कि किस वजह से घायल हुआ। फिलहाल पुलिस ने अपनी विवेचना शुरू कर दी गई है।
Created On :   22 Feb 2023 5:33 PM IST
Next Story