हमले में युवक की हुई थी मौत, 7 हत्यारों को उम्र कैद

Youth was killed in the attack, life imprisonment for 7 killers
हमले में युवक की हुई थी मौत, 7 हत्यारों को उम्र कैद
युवती से दोस्ती पर होता था विवाद हमले में युवक की हुई थी मौत, 7 हत्यारों को उम्र कैद

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नागपुर के विशेष एट्रोसिटी न्यायालय ने एक युवक की हत्या करने वाले 7 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उनके नाम शंकर नत्थुजी सोलंकी, देवीलाल ऊर्फ देवा नत्थुजी सोलंकी, सूरज चेतन राठौड़, रमेश नत्थूलाल सोलंकी, यश ऊर्फ गुड्डू हरीश लाखानी, मिखान नत्थुलाल सलद और मीना नत्थूलाल सलद हैं। ये सभी शांतिनगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इन पर कुल ढ़ाई हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। मामले में सरकार की ओर से सरकारी वकील प्रशांत साखरे ने पक्ष रखा।

15 लोगों पर मामला दर्ज हुआ था : पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार, दोनों पक्ष एक ही क्षेत्र में रहते थे। जख्मी किरण ऊर्फ विक्की मेश्राम की दूसरे पक्ष की एक युवती से दोस्ती थी, जो उसके घर वालों को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में आए दिन विवाद होता था। 1 मई 2018 को इसी बात को लेकर आरोपियों ने मेश्राम से मारपीट की थी। मेश्राम ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत कर दी थी। शिकायत होने से आरोपी काफी गुस्से में थे। 20 मई को जब किरण अपने भाई निखिल मेश्राम के साथ घर पर बैठा था, तब आरोपी वहां पहुंचे। उन्होंने दोनों मेश्राम भाइयों की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल कर उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पत्थर, लाठी, कुल्हाड़ी और अन्य कई वस्तुओं से मेश्राम भाइयों पर हमला किया। इस हमले मे निखिल मेश्राम की मृत्यु हो गई और किरण बुरी तरह जख्मी हो गया। शांति नगर पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ भादवि 302, 307 व अन्य के तहत मामला दर्ज किया था। इस प्रकरण में पुलिस ने कुल 15 लोगों पर मामला दर्ज किया था। कोर्ट ने शेष आरोपियों को ठोस सबूताें के अभाव में बरी किया है।

Created On :   8 Feb 2023 11:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story