खुशखबरी!: Google Gemini ऐप भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 9 भारतीय भाषाओं के लिए चैटबॉट सपोर्ट

Google Gemini ऐप भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 9 भारतीय भाषाओं के लिए चैटबॉट सपोर्ट
घोषणा कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने की इंग्लिश के अलावा 9 दूसरी भाषाओं में उपलब्ध गूगल, जेमिनी एडवांस्ड को भी सपोर्ट कर रहा है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक कंपनी गूगल (Google) ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेंट जेमिनी (Gemini) मोबाइल ऐप लॉन्च कर दिया है। इस बात की घोषणा कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने की। भारतीय यूजर्स इस एप का इस्तेमाल इंग्लिश के अलावा 9 दूसरी भाषाओं में कर सकेंगे। इसके अलावा, गूगल इन भाषाओं के लिए जेमिनी एडवांस्ड को भी सपोर्ट कर रहा है। बता दें कि, गूगल ने यह​ ऐप सबसे पहले फरवरी में अमेरिका के लिए लॉन्च किया था। आइए जानते हैं इसके बारे में...

एक्स पर दी जानकारी

Google के CEO सुंदर पिचाई ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया। जिसमें कहा कि, हम जेमिनी मोबाइल ऐप भारत में लॉन्च कर रहे हैं। पिचाई ने कहा कि कंपनी लोकल भाषाओं को जेमिनी एडवांस, प्लस और नए फीचर्स के साथ जोड़ रही हैं। जेमिनी को गूगल मैसेज इंग्लिश में लॉन्च किया जा रहा है। इस पोस्ट के साथ पिचाई ने गूगल ब्लॉग का लिंक भी शेयर किया है।

ब्लॉग पोस्ट में दी जानकारी

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी है कि, Gemini ऐप अब भारत में गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। यह कुल 10 भाषाओं का सपोर्ट करेगा, इसमें अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं। AI चैटबॉट को उपयोग करने के लिए यूजर्स या तो Gemini ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, या Google Assistant के माध्यम से ऑप्ट-इन कर सकते हैं।

मैसेज ऐप में जेमिनी

Google ने यह भी घोषणा की कि वह भारत में गूगल मैसेज ऐप में जेमिनी को पेश कर रहा है। जबकि यह सुविधा पहले से ही देश के बाहर के यूजर्स के लिए उपलब्ध थी, भारतीय उपयोगकर्ता अब मैसेज ऐप में AI चैटबॉट के साथ बातचीत कर सकते हैं। यह सुविधा चुनिंदा डिवाइसों के लिए शुरू की जा रही है, जिसके लिए 6GB या उससे अधिक रैम वाला एंड्रॉयड हैंडसेट होना आवश्यक है।

Created On :   18 Jun 2024 11:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story