Mobile Recharge Price: Jio और Airtel यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका! 3-4 महीने में फिर बढ़ सकता है मोबाइल रिचार्ज

Jio और Airtel यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका! 3-4 महीने में फिर बढ़ सकता है मोबाइल रिचार्ज
Jio और Airtel के मोबाइल रिचार्ज अगले कुछ महीनों में महंगे हो सकते हैं। रिपोर्ट में 12 से 15 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान जताया जा रहा है लेकिन अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मोबाइल यूजर्स के लिए आने वाले समय में खर्च फिर से बढ़ सकता है। एबीपी न्यूज के मुताबिक, यह दावा किया गया है कि Jio और Airtel अपने मोबाइल रिचार्ज की कीमतें फिर बढ़ा सकते हैं। यह बढ़त लगभग 12 से 15 प्रतिशत तक हो सकती है। हालांकि, अभी दोनों कंपनियों ने प्राइस बढ़ाने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है और अभी इसे सिर्फ एक अनुमान माना जा रहा है। लेकिन ऐसा होता है तो प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों की जेब पर असर पड़ सकता है। खासकर हर महीने या कुछ महीने में रिचार्ज कराने वालों को पहले से ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं। हाल ही में कुछ सस्ते प्लान बंद होने से भी यूजर्स की चिंता बढ़ी है।

3 से 4 महीने में बढ़ सकते हैं दाम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Jio और Airtel अगले 3 से 4 महीनों में अपने मोबाइल प्लान महंगे कर सकती हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कीमतों में 12 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन अभी इसे पक्की खबर नहीं माना जा सकता, क्योंकि दोनों कंपनियों ने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है। अगर दाम बढ़ते हैं तो छोटे और बड़े दोनों रिचार्ज पर इसका असर पड़ सकता है। हर महीने फोन रिचार्ज कराने वाले लोगों का खर्च भी बढ़ जाएगा।

आखिर क्यों महंगे हो सकते हैं रिचार्ज?

मोबाइल कंपनियां अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने पर लगातार पैसा खर्च करती आ रही हैं। 5G नेटवर्क फैलाने, नए उपकरण लगाने और स्पेक्ट्रम की लागत जैसे खर्च भी कंपनियों पर होते हैं। इसके अलावा कंपनियां हर ग्राहक से होने वाली कमाई बढ़ाना चाहती हैं। इसी वजह से समय-समय पर मोबाइल प्लान की कीमतों में बदलाव किया जाता है। अगर 12 प्रतिशत बढ़ोतरी होती है, तो 500 रुपये वाला प्लान 560 रुपये का हो जाएगा। वहीं 15 प्रतिशत बढ़ने पर यही प्लान 575 रुपये का पड़ सकता है। इसका सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ सकता है जो कम बजट में मोबाइल चलाते हैं।

Jio और Airtel के पास बड़ा हिस्सा

बता दें, भारत में मोबाइल सर्विसेज के मार्केट में Jio और Airtel की पकड़ काफी मजबूत है। हालांकि, Vodafone Idea और BSNL जैसे दूसरे ऑप्शंस भी हैं, लेकिन Jio और Airtel के पास बड़ी संख्या में कस्टमर्स हैं। इसी वजह से बाजार में दो बड़ी कंपनियों के दबदबे की बात कही जाती है, अगर दोनों कंपनियां एक साथ दाम बढ़ाती हैं, तो ग्राहकों के पास सस्ता ऑप्शन चुनने की गुंजाइश कम हो सकती है। दोनों कंपनियों ने पहले भी काफी मुनाफा कमाया है। ऐसे में ग्राहक यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि जब कमाई इतनी ज्यादा है, तो रिचार्ज महंगा करने की जरूरत क्यों पड़ रही है।

Created On :   19 Aug 2026 7:36 PM IST

Tags

Next Story