- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- Open AI ने भारत में ChatGPT Plus का...
गुड न्यूज: Open AI ने भारत में ChatGPT Plus का फ्री ट्रायल किया शुरू, जानिए इसे कैसे करें क्लेम और किन बातों का रखें ध्यान?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में ChatGPT का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। ये यूजर को टेक्स्ट जनरेशन, ओरिजिनल इमेज क्रिएशन, कोड जनरेशन, वेबसाइट डेवलपमेंट और डेटा एनालिसिस जैसे ढेरों फीचर्स देता है। इसके लिए लिमिटेड एक्सेस वाला फ्री वर्जन, Go, Pro और Plus सब्सक्रिप्शन प्लान्स मौजूद हैं। फिलहाल, OpenAI भारत में चुनिंदा यूजर्स को ChatGPT Plus का 1 महीने का फ्री ट्रायल दे रहा है। यानी यूजर्स बिना Plus की मासिक फीस चुकाए एक महीने तक इसके पेड फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक सामान्य Plus सब्सक्रिप्शन की कीमत फिलहाल 1,999 रुपए प्रति माह है। हालांकि, ऑफर सभी यूजर के लिए उपलब्ध नहीं है और अकाउंट के हिसाब से इसकी उपलब्धता अलग-अलग हो सकती है। आइए, जानते हैं फ्री ट्रायल क्लेम कैसे कर सकते हैं और इसमें यूजर को क्या मिलेगा?
यह भी पढ़े -Bose-ट्यून्ड ऑडियो वाले Noise Master Buds Open की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, जानिए कीमत और खूबियां
फ्री ट्रायल में क्या मिलेगा?
ChatGPT Plus, फ्री प्लान की तुलना में अधिक फीचर्स और ज्यादा usage limits देता है। OpenAI की मौजूदा pricing जानकारी के मुताबिक Plus में फ्री प्लान के मुकाबले एडवांस मॉडल्स, ज्यादा मैसेज और अपलोड, अधिक इमेज जनरेशन, विस्तृत डीप रिसर्च, ज़्यादा मेमोरी/कॉन्टेक्स्ट, प्रोजेक्ट्स, टास्क, कस्टम GPTs और ज्यादा कोडेक्स (Codex) एक्सेस जैसे फीचर्स शामिल हैं, हालांकि अलग-अलग फीचर्स पर limits लागू हो सकती हैं।
कौन ले सकता है फ्री ट्रायल?
फ्री ट्रायल की एलिजिबिलिटी हर अकाउंट के लिए समान नहीं है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार भारत में यह limited-time offer चुनिंदा अकाउंट्स पर दिखाई दे रहा है। OpenAI के अनुसार कुछ प्रमोशन ऑफर केवल नए Plus सब्सक्राइबर या Free प्लान इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए होते हैं। ऐसे में यदि आपके ChatGPT अकाउंट में ऑफर दिखाई नहीं देता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपने कोई गलत प्रोसेस की है। हो सकता है कि आपका अकाउंट इस स्पेशलष प्रमोशन के लिए eligible न हो।
क्लेम करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
फ्री ChatGPT Plus क्लेम करने का प्रोसेस करने से पहले ध्यान देने वाली बात यह कि, हर यूजर इस ऑफर के लिए एलिजिबल नहीं हो सकता है। वहीं OpenAI के अनुसार promotional free trial समाप्त होने के बाद सब्सक्रिप्शन अपने आप paid subscription में renew हो सकता है, यदि आपने समय रहते इसे cancel नहीं किया है। इसलिए यदि आप सिर्फ मुफ्त महीने का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो trial की renewal date जरूर नोट कर लें और जरूरत न होने पर उससे पहले subscription cancel कर दें।
यह भी पढ़े -Realme P4s Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले और Unisoc T7250 चिपसेट जैसी खूबियों से है लैस
ChatGPT Plus का फ्री ट्रायल कैसे क्लेम करें?
अगर आपके अकाउंट पर ऑफर उपलब्ध है, तो इसके लिए यह आसान प्रोसेस अपनाएं
- सबसे पहले अपने ChatGPT अकाउंट में लॉगिन करें। आप उसी अकाउंट का इस्तेमाल करें जिस पर आप यह ऑफर लेना चाहते हैं।
- इसके बाद ChatGPT में Plus/Upgrade वाले विकल्प पर जाएं। यदि आपके अकाउंट के लिए फ्री ट्रायल उपलब्ध है, तो वहां promotional offer दिखाई दे सकता है।
- सब्सक्रिप्शन आगे बढ़ाने से पहले यह जरूर देखें कि स्क्रीन पर Free Trial, 0 रुपए या लागू होने वाली फुल डिस्काउंट दिखाई दे रहा है।
- फ्री ट्रायल होने के बावजूद कुछ promotional offers में वैध payment method जोड़ना जरूरी हो सकता है। OpenAI के अनुसार यह शर्त प्रमोशन के हिसाब से अलग हो सकती है।
- यदि कार्ड या अन्य भुगतान विकल्प मांगा जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन पेमेंट कन्फर्म करने से पहले यह जरूर जांचें कि उस समय देय राशि 0 रुपए या ऑफर में बताई गई राशि ही है।
- सारी जानकारी और शर्तें पढ़ने के बाद promotional offer को एक्सेप्ट करके ट्रायल एक्टिवेट करें।
Created On :   6 Oct 2026 6:35 PM IST










