- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Samsung Galaxy Buds On क्लिप-ऑन...
न्यू ईयरबड्स: Samsung Galaxy Buds On क्लिप-ऑन डिजाइन के साथ हुए लॉन्च, मिलेगी 9.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक कंपनी Samsung ने Galaxy Buds लाइनअप के तहत अपने पहले क्लिप-ऑन वायरलेस ईयरबड्स Galaxy Buds On को पेश किया है। इन ईयरबड्स में ओपन डिजाइन देखने को मिलती है। कंपनी का दावा है कि ये बड्स एक बार चार्ज करने पर ये 9.5 घंटे तक चल सकते हैं। Galaxy Buds On सबसे पहले इस महीने के आखिर में साउथ कोरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
प्रेस रिलीज के अनुसार, Samsung Galaxy Buds On की कीमत KRW 299,000 (लगभग 21,000 रुपए) है। यह ओपन-ईयर हेडसेट 27 अक्टूबर को साउथ कोरिया में ब्लैक कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और बाद में इसे दुनिया भर में लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़े -OnePlus Nord Buds 3r को मिला नया 'जेड मिस्ट' कलर वेरिएंट, जानिए भारत में इसकी कीमत और खूबियां
Samsung Galaxy Buds On के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के नए ईयरबड्स Galaxy Buds On में क्लिप-ऑन डिजाइन दी गई है, जो कान के अंदर जाने के बजाय कान के चारों ओर फिट होते हैं। Samsung का कहना है कि उसने स्पीकर और बैटरी को सही जगह पर लगाने के लिए कान के अलग-अलग आकार का अध्ययन किया है, जबकि चौड़े कॉन्टैक्ट एरिया और एडजस्टेबल बैंड को इस तरह डिजाइन किया गया है कि हिलने-डुलने के दौरान भी ईयरबड्स सुरक्षित रहें।
यह भी पढ़े -Samsung Galaxy A08 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ मिलेगा Gemini और Perplexity का सपोर्ट
ऑडियो के लिए, Galaxy Buds On में Samsung के TwinBoost स्पीकर और ऑटोमैटिक वॉल्यूम कंट्रोल का इस्तेमाल किया गया है, जो आस-पास के माहौल के हिसाब से सुनने के लेवल को एडजस्ट करता है। इसमें 'ऑडियो लीकेज रिडक्शन' टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
दावा किया गया है कि Galaxy Buds On ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 9.5 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक देते हैं और इनमें क्लास-D एम्पलीफायर के साथ Qualcomm का Snapdragon S7 Gen 1 साउंड प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया गया है। इन ईयरबड्स में तीन माइक्रोफोन, बोन-कंडक्शन पर आधारित वॉइस पिकअप यूनिट सेंसर और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया गया है।
कंपनी का कहना है कि यह सेटअप तेज हवा और घर के डिवाइस के शोर जैसी स्थितियों में भी साफ कॉल करने में मदद कर सकता है। ओपन-ईयर डिजाइन, कम्पैटिबल Galaxy AI डिवाइस के साथ मिलने वाले कई हैंड्स-फ्री फीचर्स के साथ भी काम करता है। यूजर्स वॉइस कमांड से Gemini Live शुरू कर सकते हैं, Quick Voice Memo से नोट्स रिकॉर्ड कर सकते हैं, या कॉल का जवाब देने, अलार्म बंद करने और मैसेज नोटिफिकेशन देखने के लिए हेड जेस्चर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़े -Redmi 17C 5G भारत में डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और 50-मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
चार्जिंग केस खोलने पर Buds On कम्पैटिबल Galaxy स्मार्टफोन और टैबलेट से कनेक्ट हो जाते हैं। यूजर्स Galaxy Wearable ऐप का इस्तेमाल किए बिना फोन की सेटिंग्स या क्विक पैनल से वॉल्यूम और इक्वलाइजर को एडजस्ट कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कई मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, जिनमें पूरा ड्राइवर कॉफिगरेशन, Bluetooth वर्जन, सपोर्टेड कोडेक और बैटरी व चार्जिंग स्पेसिफिकेशन शामिल हैं।
Created On :   2 Oct 2026 4:31 PM IST
