फ्लैगशिप हेडफोन: Nothing Headphone (1) Pro ट्रिपल ड्राइवर्स और 68 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Nothing Headphone (1) Pro ट्रिपल ड्राइवर्स और 68 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
इनमें तीन-ड्राइवर वाला ऑडियो सिस्टम, बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और बड़ी बैटरी दी गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन की टेक कंपनी नथिंग ने मंगलवार को अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप ओवर-ईयर हेडफोन के तौर पर Nothing Headphone (1) Pro को लॉन्च कर दिया है। इनमें तीन-ड्राइवर वाला ऑडियो सिस्टम, बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और बड़ी बैटरी दी गई है। Nothing ने Headphone (1) Pro में बेस ड्राइवर, प्रिसिजन डायनामिक ड्राइवर और ट्रेबल के लिए xMEMS ड्राइवर लगाया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत, कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशन...

Nothing Headphone (1) Pro की कीमत और उपलब्धता

US में Nothing Headphone (1) Pro की कीमत $399 (लगभग 38,300 रुपए) रखी गई है। यह कीमत ओरिजिनल Headphone (1) के लॉन्च के समय की कीमत से लगभग $100 (लगभग 9,600 रुपए) ज्यादा है। ये ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। हालांकि ये हेडफोन Nothing की इंडिया वेबसाइट पर लिस्टेड हैं, लेकिन कंपनी ने अभी तक इनकी इंडिया में कीमत या उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Nothing Headphone (1) Pro के स्पेसिफिकेशन्स

नथिंग के फ्लैगशिप ओवर-ईयर हेडफोन में ट्रिपल-ड्राइवर सेटअप दिया गया है, जिसमें 40mm का बेस डायनामिक ड्राइवर, 13x8mm का प्रिसिजन डायनामिक ड्राइवर और सिलिकॉन डायाफ्राम वाला 3.2x6.0x1.15mm का xMEMS ड्राइवर शामिल है। ये हेडफोन 20Hz से 40,000Hz की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज देते हैं और पर्सनल साउंड, फ्लैट EQ और मेट्रोपोलिस स्टूडियोज के साथ मिलकर तैयार की गई ट्यूनिंग जैसे फीचर्स को सपोर्ट करते हैं।

ये हेडफोन हेड ट्रैकिंग के साथ डायनामिक स्पेशल ऑडियो को सपोर्ट करते हैं और कई लिसनिंग मोड देते हैं, जिनमें स्टैंडर्ड, लाइव हाउस, क्लब और कॉन्सर्ट हॉल शामिल हैं। इसमें मेट्रोपोलिस स्टूडियोज के स्टूडियो B पर आधारित एक खास मोड भी है। Headphone (1) Pro Hi-Res Audio सर्टिफाइड है और इसमें म्यूजिक प्लेबैक के लिए AAC, SBC और LDAC के साथ-साथ ब्रॉडकास्ट ऑडियो के लिए LC3 का सपोर्ट भी मिलता है।

इन हेडफोन में रियल-टाइम अडैप्टिव ANC सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह 46dB तक नॉइज कम कर सकता है। इसमें ट्रांसपेरेंसी मोड और कॉल्स के लिए चार-माइक्रोफोन वाला एल्गोरिदम भी है। Headphone (1) Pro में 1,060mAh की रिचार्जेबल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। Nothing का दावा है कि AAC का इस्तेमाल करने पर ANC चालू होने पर 30 घंटे तक और ANC बंद होने पर 68 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है। LDAC के साथ, ANC चालू होने पर 28 घंटे तक और ANC बंद होने पर 53 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 6.1 के साथ-साथ Google Fast Pair, Microsoft Swift Pair, Apple डिवाइस पर इंस्टेंट सेटअप और डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। ये हेडफोन पानी और धूल से बचाव के लिए IP52-रेटेड हैं और इनमें कंट्रोल के लिए टैक्टाइल स्विच दिए गए हैं।

Created On :   29 Sept 2026 6:25 PM IST

Tags

Next Story