न्यू हैंडसेट: Oppo Reno 16t हुआ लॉन्च, इसमें है 200-मेगापिक्सल कैमरा, डाइमेंसिटी 8000 सीरीज चिपसेट और 6,700mAh बैटरी

Oppo Reno 16t हुआ लॉन्च, इसमें है 200-मेगापिक्सल कैमरा, डाइमेंसिटी 8000 सीरीज चिपसेट और 6,700mAh बैटरी
इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम भी है, जिसमें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसमें 6,700mAh की बैटरी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने सोमवार को घरेलू बाजार में अपना नया हैंडसेट Reno 16t लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की मिड-रेंज Reno 16 लाइनअप में तीसरा मॉडल है, जो स्टैंडर्ड और प्रो मॉडल के साथ शामिल हुआ है। नया Oppo Reno 16t ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8000 सीरीज के चिपसेट के साथ आता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम भी है, जिसमें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसमें 6,700mAh की बैटरी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...

Oppo Reno 16t की कीमत और रंग

Oppo Reno 16t के बेस वेरिएंट (12GB रैम+ 256GB स्टोरेज) की कीमत CNY 3,699 (लगभग 53,000 रुपए) से शुरू होती है। वहीं, टॉप-एंड 16GB रैम+ 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत CNY 4,499 (लगभग 64,000 रुपए) है। इसे गैलेक्सी पर्पल, हार्टबीट और द मूनलिट नाइट इज डार्क (चीनी भाषा से अनुवादित) रंगों में पेश किया गया है।

Oppo Reno 16t के स्पेसिफिकेशन्स

इस हैंडसेट में 6.32-इंच का Full-HD+ (1,216 x 2,640 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 460 ppi पिक्सल डेंसिटी, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 1.07 बिलियन कलर्स, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 93.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो देता है।

फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 200-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है। इसके साथ ही, 116-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3.5x तक ऑप्टिकल जूम व 120x तक डिजिटल जूम वाला 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है।

जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ऑटोफोकस वाला 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।ै स्मार्टफोन Oppo के ColorOS 16 के साथ आता है, जो Android 16 पर आधारित है। इसमें में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट दिया गया है, जो 3.4GHz की पीक क्लॉक स्पीड देता है। स्मार्टफोन में ARM G720 MC8 GPU, 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है। हालांकि, इसके लोअर-एंड मॉडल में 12GB LPDDR5 रैम मिलती है।

पावर बैकअप के लिए इसमें 6,700mAh की बैटरी है जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सुरक्षा के लिए फोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है। टेक कंपनी का दावा है कि यह हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आता है।

Created On :   28 Sept 2026 5:16 PM IST

Tags

Next Story