न्यू हैंडसेट: OnePlus N6 Lite 4G भारत में Unisoc T7250 प्रोसेसर और 7,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus N6 Lite 4G भारत में Unisoc T7250 प्रोसेसर और 7,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 7,000mAh की बैटरी है और यह 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी OnePlus ने भारत में अपना नया हैंडसेट N6 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। OnePlus N6 Lite 4G में 7,000mAh की बैटरी है जो 15W वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Unisoc चिपसेट पर चलता है और इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

OnePlus N6 Lite 4G की कीमत और उपलब्धता

OnePlus N6 Lite 4G के 4GB रैम+ 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 16,999 रुपए है। यह मिडनाइट हाइप (Midnight Hype) और नियो ग्रीन (Neo Green) रंगों में उपलब्ध है।

OnePlus N6 Lite 4G के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल-सिम (नैनो) OnePlus N6 Lite 4G में 6.75-इंच का HD+ (1,570 x 720 पिक्सल) LCD पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। डिस्प्ले 900 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस देता है और 86 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में f/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 4GB RAM (जिसे वर्चुअल रैम के जरिए 8GB तक बढ़ाया जा सकता है) और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 13,700 वर्ग mm का हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है।

इसमें 7,000mAh की बैटरी है और यह 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। दावा किया गया है कि एक बार चार्ज करने पर इसकी बैटरी 49.7 घंटे तक का कॉलिंग टाइम देती है। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए इसे IP64 रेटिंग मिली है। OnePlus का कहना है कि इस फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और Beidou, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफ़ोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें OReality Audio वाला एक सिंगल मल्टी-मैग्नेट स्पीकर है।

Created On :   22 Sept 2026 5:17 PM IST

Tags

Next Story