न्यू गूगल लैपटॉप: GoogleBook लैपटॉप हुआ लॉन्च, इसमें है 2.8K OLED स्क्रीन, जेमिनी इंटेलिजेंस और 14 घंटे की बैटरी बैकअप

GoogleBook लैपटॉप हुआ लॉन्च, इसमें है 2.8K OLED स्क्रीन, जेमिनी इंटेलिजेंस और 14 घंटे की बैटरी बैकअप
कंपनी के मुताबिक, ये डिवाइस जेमिनी इंटेलिजेंस पर आधारित हैं और इन्हें Android स्मार्टफोन के साथ मिलकर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी Google ने अपने AI फीचर वाले Android लैपटॉप का ऐलान किया है। गूगल का यह लैपटॉप Android के टेक्नोलॉजी स्टैक और ChromeOS के डेस्कटॉप एक्सपीरियं को एक साथ लाता है। कंपनी के मुताबिक, ये डिवाइस जेमिनी इंटेलिजेंस पर आधारित हैं और इन्हें Android स्मार्टफोन के साथ मिलकर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। गूगल ने अपने इस लैपटॉप के हार्डवेयर के लिए Acer, Asus, Dell, HP और Lenovo के साथ पार्टनरशिप की है। गूगल ने अपने इस लैपटॉप को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...

Googlebook की कीमत और उपलब्धता

Googlebook लैपटॉप की शुरुआती कीमत $899 (लगभग 86,000 रुपए) है। शुरुआती लाइनअप में Acer, Asus, Dell, HP और Lenovo के डिवाइस शामिल हैं। Google का कहना है कि हर मैन्युफैक्चरर अपना हार्डवेयर कॉन्फिगरेशन पेश करेगा। Google Store, Best Buy और चुनिंदा रिटेलर्स के जरिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। ये लैपटॉप 4 अक्टूबर से US में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, और इसके बाद 5 अक्टूबर से कनाडा, UK, आयरलैंड, फ्रांस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध होंगे। भारत में इनकी उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Googlebook के स्पेसिफिकेशन्स

Google ने अपने नए लैपटॉप को AI फीचर्स और Android इंटीग्रेशन के साथ पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, यह लैपटॉप ChromeOS डेस्कटॉप एक्सपीरियंस के साथ आता है और इसमें Android डिवाइसेज के साथ बेहतर कनेक्टिविटी दी गई है। Google के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, लैपटॉप के शुरुआती सेटअप के दौरान यूजर्स अपने Android डिवाइस को इससे कनेक्ट कर सकेंगे। इसके बाद Android फोन की कई जरूरी सेटिंग्स, सेव्ड पासवर्ड, Wi-Fi नेटवर्क और मैसेज जैसी जानकारी लैपटॉप के साथ इंटीग्रेट की जा सकेगी।

कंपनी का दावा है कि यूजर का डेटा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के जरिए सुरक्षित रहेगा। लैपटॉप में Google का नया Googlebook टास्कबार भी दिया गया है, जिससे जरूरी फीचर्स तक आसानी से पहुंच बनाई जा सकेगी। इस लैपटॉप की खासियतों में Google Gemini AI फीचर्स भी शामिल हैं। AI की मदद से यूजर्स को कई स्मार्ट फीचर्स और बेहतर कंप्यूटिंग एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

लैपटॉप को प्रीमियम और मजबूत डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। इसमें एल्युमीनियम, मैग्नीशियम अलॉय और कार्बन फाइबर जैसे मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 2.8K OLED स्क्रीन मिलती है। इसके साथ हैप्टिक ग्लास ट्रैकपैड और बैकलिट की-बोर्ड दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक और बेहतर इस्तेमाल का अनुभव देता है।

Google का यह लैपटॉप Intel और Qualcomm दोनों तरह के चिपसेट के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने इसे AI आधारित फीचर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जिससे रोजमर्रा के काम के साथ AI से जुड़े टास्क भी किए जा सकें। बैटरी के मामले में भी यह लैपटॉप लंबा बैकअप देने का दावा करता है। Google के अनुसार, सिंगल चार्ज में यह 14 घंटे तक चल सकता है। हालांकि, वास्तविक बैटरी बैकअप इस्तेमाल, सेटिंग्स और अन्य परिस्थितियों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

Created On :   22 Sept 2026 4:29 PM IST

Tags

Next Story