- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Xiaomi 18 Pro Max और Xiaomi 18 Pro...
शाओमी फ्लैगशिप हैंडसेट: Xiaomi 18 Pro Max और Xiaomi 18 Pro हुए लॉन्च, इनमें है 200-मेगापिक्सल कैमरा, 2nm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट और प्राइवेसी डिस्प्ले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की दिग्गज टेक कंपनी Xiaomi ने अपनी नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप सीरीज के तौर पर 18 Pro लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। इसमें नया Xiaomi 18 Pro और फ्लैगशिप Xiaomi 18 Pro Max शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन का डिजाइन उनके पिछले मॉडल जैसा ही है, जिसमें पीछे की तरफ एक सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। इन फोन में 2nm प्रोसेस पर बने लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज के चिपसेट भी हैं। दोनों हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -Oppo Watch S2 नए FatMax मोड और 10 दिन तक की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max की कीमत और कलर ऑप्शन
चीन में Xiaomi 18 Pro की शुरुआती कीमत CNY 5,999 (लगभग 86,000 रुपए) है, जो कि इसके 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं Xiaomi 18 Pro Max की कीमत 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज के साथ CNY 6,999 (लगभग 1,00,000 रुपए) से शुरू होती है। दोनों स्मार्टफोन चीन में Xiaomi ऑनलाइन स्टोर के जरिए 31 सितंबर को बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max ब्लैक, आइस पीच पिंक, स्टारी ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़े -Oppo Enco X4 ANC, स्पेशल ऑडियो और 53 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Xiaomi 18 Pro, Xiaomi 18 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi 18 Pro में 6.4-इंच का Full-HD+ (1,120 x 2,436 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और DCI-P3 वाइड कलर गैमट है। वहीं, Xiaomi 18 Pro Max में इन्हीं फीचर्स के साथ 6.9-इंच का Full-HD+ (1,208 x 2,624 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है।
दोनों फोन में नया प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर है, जो शोल्डर सर्फिंग को रोकने के लिए स्क्रीन के व्यूइंग एंगल को कम कर देता है। इनके पिछले हिस्से में क्रमशः 2.7-इंच (596 x 912 पिक्सल) और 2.9-इंच (596 x 976 पिक्सल) के AMOLED डिस्प्ले दिए गए हैं, जिनका रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस मुख्य स्क्रीन के समान है।
फोटोग्राफी के लिए इनमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मुख्य कैमरा 200-मेगापिक्सल का है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) है। इसके साथ ही, OIS वाला 200-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 102-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन 8K/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। दोनों हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
यह भी पढ़े -Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 और Snapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, 5GHz CPU और दमदार AI फीचर्स से हैं लैस
Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max डुअल-सिम स्मार्टफोन हैं जो Xiaomi के लेटेस्ट Android 17-बेस्ड HyperOS 4 के साथ आते हैं। Xiaomi 18 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट है, जबकि Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है। इन फोन्स में नया Adreno GPU, 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है।
पावर बैकअप के लिए Xiaomi 18 Pro Max में 8,500mAh की बैटरी है, जबकि Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। दोनों फोन 100W (वायर्ड) और 50W (वायरलेस) फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। सुरक्षा के लिए Xiaomi 18 Pro सीरीज में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, USB Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, QZSS, NavIC और Galileo को सपोर्ट करते हैं।
Created On :   24 Sept 2026 4:21 PM IST
