आगामी एप्पल डिवाइस: Apple 13 अक्टूबर को लॉन्च कर सकता है नया Smart Home Hub और HomePod mini 2026

Apple 13 अक्टूबर को लॉन्च कर सकता है नया Smart Home Hub और HomePod mini 2026
नया स्मार्ट होम हब Apple के स्मार्ट होम प्लान का सबसे बड़ा हिस्सा हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्यूपर्टिनो-बेस्ड टेक दिग्गज Apple अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम को बड़ा करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 13 अक्टूबर 2026 को एक नया स्मार्ट होम हब, अपडेटेड HomePod mini और नया Apple TV 4K पेश कर सकती है। खास बात यह है कि नया स्मार्ट होम हब Apple के स्मार्ट होम प्लान का सबसे बड़ा हिस्सा हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि टेक कंपनी अपने नए स्मार्ट होम डिवाइस के लिए एक खास लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी।

Apple का संभावित अक्टूबर प्रोडक्ट लाइनअप

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का हवाला देते हुए, ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने रिपोर्ट दी है कि iPhone बनाने वाली कंपनी 13 अक्टूबर को अपने नए स्मार्ट होम डिवाइस लॉन्च करेगी। कहा जा रहा है कि इस लाइनअप में टेक कंपनी का पहला स्मार्ट होम हब, साथ ही HomePod Mini (2026) और Apple TV 4K (2026) शामिल होंगे। यह कंपनी के लिए दूसरा लॉन्च इवेंट होगा, जिसमें जॉन टर्नस चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) होंगे।

नया Smart Home Hub कैसा होगा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple का नया स्मार्ट होम हब लगभग 6 इंच के चौकोर डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसे घर में टेबल पर रखने के साथ-साथ दीवार पर लगाने का विकल्प भी मिल सकता है। इसमें स्पीकर और माइक्रोफोन भी होने की बात कही जा रही है। यानी यह केवल स्क्रीन नहीं होगी, बल्कि घर में Siri और स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए एक केंद्रीय डिवाइस की तरह काम कर सकती है।

रिपोर्ट्स में यह भी दावा है कि डिवाइस परिवार के अलग-अलग सदस्यों को आवाज और चेहरे की पहचान के जरिए पहचान सकता है। इसके आधार पर स्क्रीन पर अलग-अलग व्यक्ति की जानकारी, जैसे कैलेंडर, कॉन्टैक्ट्स और अन्य व्यक्तिगत कंटेंट दिखाया जा सकता है।

HomePod mini 2026 में क्या बदलेगा?

Apple का मौजूदा HomePod mini साल 2020 में लॉन्च हुआ था। कंपनी ने इसके बाद से इसका बड़ा हार्डवेयर अपडेट नहीं किया है। अब रिपोर्ट्स में इसके नए वर्जन को HomePod mini 2026 या नेक्स्ट जनरेशन का HomePod mini कहा जा रहा है। नए मॉडल में मौजूदा डिजाइन को काफी हद तक बरकरार रखने की उम्मीद है, लेकिन अंदर से इसमें नया और ज्यादा तेज चिपसेट दिया जा सकता है। इसका मुख्य फायदा नए Siri AI फीचर्स को मिल सकता है। इसके अलावा नए कलर ऑप्शन भी मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स में पिंक और ग्रीन रंगों का विशेष तौर पर उल्लेख किया गया है।

Created On :   1 Oct 2026 6:15 PM IST

Tags

Next Story