- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- WhatsApp आया टेलीग्राम जैसा...
न्यू व्हाट्एसएप फीचर: WhatsApp आया टेलीग्राम जैसा Username फीचर, अब बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने बहुप्रतीक्षित Username फीचर का ऐलान कर दिया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अब अपना मोबाइल नंबर शेयर किए बिना भी नए लोगों से जुड़ सकेंगे। कंपनी ने फिलहाल दुनिया भर में यूजरनेम रिजर्वेशन शुरू कर दिया है। WhatsApp CEO कुणाल शाह ने X पर वॉट्सऐप के नए फीचर को लेकर पोस्ट किया है। कुणाल ने X पर लिखा है- 'समय सबकुछ है। मैने वॉट्सऐप ऐसे समय पर ज्वाइन किया है जब मैं अपना यूजरनेम दुनिया से पहले हासिल कर सकता हूं, आप भी रिजर्व कर सकते हैं।
यह भी पढ़े -Acer TravelLite TL24-54M भारत में Intel Core Series 3 चिप और 14-इंच डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
WhatsApp का नया Username फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को पहले से अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से लाया गया है। अभी तक किसी नए व्यक्ति से WhatsApp पर बातचीत शुरू करने के लिए मोबाइल नंबर शेयर करना जरूरी होता था, लेकिन नए अपडेट के बाद यूजर्स अपने यूनिक यूजरनेम के जरिए भी कॉन्टैक्ट कर सकेंगे। इससे निजी मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कंपनी ने बताया है कि यूजर्स अभी से अपना पसंदीदा यूजरनेम रिजर्व कर सकते हैं। इसके लिए WhatsApp के नए वर्जन में Settings > Account > Username पर जाकर उपलब्ध नाम चुनना होगा। यदि यह विकल्प अभी दिखाई नहीं देता है, तो इसका मतलब है कि फीचर अभी आपके अकाउंट तक नहीं पहुंचा है और जल्द ही उपलब्ध होगा।
Meta के अनुसार, यूजरनेम पूरी तरह ऑप्शनल होगा। WhatsApp अकाउंट बनाने के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत पहले की तरह बनी रहेगी, लेकिन पहली बार किसी व्यक्ति या बिजनेस से बातचीत के दौरान, यदि यूजर ने Username सेट किया है, तो उसका मोबाइल नंबर सामने वाले को दिखाई नहीं देगा।
कंपनी ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Username Key नाम का एक अतिरिक्त प्राइवेसी फीचर भी पेश किया है। इसके जरिए यूजर्स यह तय कर सकेंगे कि उनके यूजरनेम के आधार पर कौन उनसे कॉन्टैक्ट कर सकता है। साथ ही, WhatsApp पर यूजरनेम की कोई सार्वजनिक डायरेक्टरी या सर्च लिस्ट नहीं होगी, यानी किसी व्यक्ति से संपर्क करने के लिए उसका सटीक यूजरनेम पता होना जरूरी होगा।
Created On :   30 Jun 2026 6:36 PM IST














