Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 25 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
25 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 25 April 2025 7:53 PM IST

    IPL 2025 - पहले विकेट के बाद संभली CSK की टीम

    आईपीएल 2025 के 43वें मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को मैच की पहली गेंद पर झटका लगा था। इस दौरान टीम के सलामी बल्लेबाज शेख रशीद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का शिकार हो गए थे। लेकिन इसके बाद सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे और सैम करन ने मिलकर टीम की पारी को संभाल लिया है। दोनों ने मिलकर 4 ओवरों में टीम के लिए 37 रन बनाए हैं। 

  • 25 April 2025 7:31 PM IST

    IPL 2025 - 43वें मुकाबले की हुई शुरुआत, पहली गेंद पर CSK को लगा झटका

    आईपीएल 2025 के 43वें मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। टीम के लिए युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे और शेख रशीद की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की थी। लेकिन ओवर की पहली ही गेंद पर चेन्न्ई सुपर किंग्स को झटका लगा। इस दौरान सलामी बल्लेबाज शेख रशीद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंद का शिकार हो गए। 

  • 25 April 2025 7:18 PM IST

    IPL 2025 - दोनों टीमों के इंपैक्ट सबस्टीट्यूट

    सनराइजर्स हैदराबाद

    ट्रैविस हेड, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, राहुल चाहर

    चेन्नई सुपर किंग्स

    जेमी ओवरटन, रविचंद्रन अश्विन, अंशुल कंबोज, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष

  • 25 April 2025 7:09 PM IST

    IPL 2025 - दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    सनराइजर्स हैदराबाद

    अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।

    चेन्नई सुपर किंग्स

    डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, शेख रशीद, दीपक हुडा, सैम कुरेन, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

  • 25 April 2025 7:05 PM IST

    IPL 2025 - SRH ने जीता टॉस, पहले करेगी गेंदबाजी

    आईपीएल 2025 के 43वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अपने होमग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।

  • 25 April 2025 6:53 PM IST

    बिहार ने 12वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला रग्बी 7 चैंपियनशिप में जीता खिताब

    बिहार ने गत चैंपियन ओडिशा को 21-12 से हराकर 12वीं सीनियर राष्ट्रीय रग्बी 7 चैंपियनशिप (महिला) का खिताब अपने नाम कर लिया। यह बिहार का दूसरा राष्ट्रीय चैंपियनशिप खिताब है, इससे पहले उसने 2022 में घरेलू मैदान पर यह खिताब जीता था।

  • 25 April 2025 6:45 PM IST

    सिंधु जल संधि को निलंबित करने के केंद्र सरकार के फैसले पर सौरभ भारद्वाज का बयान

    सिंधु जल संधि को निलंबित करने के केंद्र सरकार के फैसले पर AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, "जब भाजपा को चीन से बदला लेना था तो इन्होंने टिक-टॉक बंद कर दिया। इन्होंने पाकिस्तान पर कोई कार्रवाई नहीं की उल्टा ऐसे काम कर दिए जिससे ज्यादा नुकसान भारत का होगा। पहलगाम भारत-पाकिस्तान सीमा से करीब 200 किलोमीटर दूर है। आतंकवादी कैसे 200 किलोमीटर अंदर तक घुसकर आ सकते हैं? वे हथियारों के साथ 200 किलोमीटर अंदर आए, लोगों पर गोलियां चलाई और फिर वे गायब हो गए।"

  • 25 April 2025 6:40 PM IST

    दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने खेलों में महिलाओं के योगदान पर दिया बयान

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खेलों में महिलाओं के योगदान पर कहा, "आज की परिस्थितियों में भी महिलाओं को हर फील्ड में परेशानियों का सामना करना पड़ता है खासकर स्पोर्ट्स में। भारतीय स्त्री शक्ति की तरफ से राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग के साथ जो यह रिपोर्ट पेश की गई है, मैं समझती हूं कि यह स्पोर्ट्स की फील्ड में महिलाओं को नया आयाम देगी। मैं समझती हूं कि यह अच्छी शुरुआत है।"

  • 25 April 2025 6:27 PM IST

    ‘तंडेल’ के बाद अब माइथोलॉजिकल-थ्रिलर ‘एनसी24' में धमाल मचाएंगे नागा चैतन्य

    ‘तंडेल' की सफलता से उत्साहित नागा चैतन्य ने अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है। टॉलीवुड अभिनेता की पैन-इंडिया फिल्म एक माइथोलॉजिकल थ्रिलर है। निर्माताओं ने फिल्म का अस्थाई टाइटल हाल ही में जारी किया है। इस फिल्म का नाम ‘एनसी24’ रखा गया है। इसका निर्माण बी.वी.एस.एन. प्रसाद कर रहे हैं। कार्तिक दांडू के निर्देशन में बनी यह फिल्म ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

  • 25 April 2025 6:18 PM IST

    हमें उस पल का इंतजार जब आतंकवादियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई - अधीर रंजन चौधरी

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को पहलगाम हमले के संदर्भ में कहा कि जिस तरह से पर्यटकों को मौत के घाट उतारा गया है, उससे यह साफ जाहिर होता है कि हमला करने वाले लोग हैवान थे। उन्होंने आतंकवादियों पर पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Created On :   25 April 2025 6:17 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story