अपकमिंग फिल्म: सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म 'उलझ' का टीजर रिलीज, शानदार अवतार में दिखीं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर

सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म उलझ का टीजर रिलीज, शानदार अवतार में दिखीं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर
  • सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म 'उलझ' का टीजर रिलीज
  • शानदार अवतार में दिखीं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'उलझ' को लेकर सुर्खियों में हैं। अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस जल्द ही एक नई कहानी के साथ नए अवतार में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग 11 सितंबर, 2023 को खत्म हो चुकी है जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी थी। खबरें थी कि, बहुप्रतीक्षित राजनीतिक थ्रिलर 'उलझ' के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में एक्ट्रेस जाह्नवी का एक नया अवतार देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़े -'उलझ' की रिलीज डेट आई सामने! आईएफएस अधिकारी बन इस दिन धमाल मचाती नजर आएंगी जाह्नवी कपूर

आईएफएस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी जाह्नवी

जान्हवी कपूर ने 'उलझ' में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर के रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी पूरी तरह से देशभक्ति पर बेस्ड है। इस फिल्म की कहानी एक यंग डिप्लोमैट सुहाना यानी जान्हवी कपूर के इर्द- गिर्द घूमती नजर आ रही है। फिल्म में जान्हवी सुहाना देश और उनके खिलाफ हो रही साजिश के बीच उलझी नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने टीजर अपने इंस्टाग्राम हैंडर पर शेयर किया है और कैप्शन लिखा है-झूठ, धोखेबाज और विश्वासघात की दुनिया में प्रवेश करें- #उलझ 5 जुलाई को सिनेमाघरों में।

सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है फिल्म

'उलझ' का टीजर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर दिखाई दिया। टीजर की शुरुआत सारे जहां से अच्छा की धुन से होती है। इसके बाद स्क्रीन में जाह्नवी के किरदार की एंट्री होती है, जिसकी पोस्टिंग विदेश में है। वहीं, ब्रैकग्राउंड में एक शख्स की आवाजा सुनाई देती है, जो अपने देश के साथ गद्दारी करने के लिए उसे मैन्यूपुलैट करने की कोशिश करता है। टीजर के आखिर में जाह्नवी जबरदस्त एक्शन करती भी नजर आईं।

यह भी पढ़े -बॉलीवुड सितारों का लैक्मे फैशन वीक में जलबा, माधुरी-मलाइका से लेकर सारा-अनन्या तक रैंप पर नजर आए ये सेलेब्स

फिल्म की स्टार कास्ट

बता दें कि, उलझ में जाह्नवी कपूर के अलावा रोशन मैथेयू, गुलशन देवैया, राजेश तैलंग, मेयांग चांग, राजेन्द्र गुप्ता, सचिन खेडेकर और जितेन्द्र जोशी लीड रोल में हैं। फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। इसके अलावा जाह्नवी राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही और दोस्ताना 2 में नजर आएंगी। वे निर्देशक शशांक खेतान की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।

यह भी पढ़े -'उलझ' की रिलीज डेट आई सामने! आईएफएस अधिकारी बन इस दिन धमाल मचाती नजर आएंगी जाह्नवी कपूर

Created On :   17 April 2024 9:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story