अपकमिंग फिल्म: 'उलझ' की रिलीज डेट आई सामने! आईएफएस अधिकारी बन इस दिन धमाल मचाती नजर आएंगी जाह्नवी कपूर

उलझ की रिलीज डेट आई सामने! आईएफएस अधिकारी बन इस दिन धमाल मचाती नजर आएंगी जाह्नवी कपूर
  • 'उलझ' की रिलीज डेट आई सामने!
  • आईएफएस अधिकारी बन इस दिन धमाल मचाती नजर आएंगी जाह्नवी कपूर
  • इस फिल्म से साउथ डेब्यू करेंगी जाह्नवी कपूर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जाह्नवी कपूर को आखिरी बार फिल्म बवाल में देखा गया था जोकी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर वरुण धवन नजर आए थे। एक्ट्रेस इन दिनों अपने साउथ डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस की नई बॉलीवुड फिल्म पर बड़ा अपडेट सामने आ चुका है। एक्ट्रेस जल्द ही एक नई कहानी के साथ नए अवतार में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग 11 सितंबर, 2023 को खत्म हो चुकी है जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपनो सोशल मीडिया हैंडल पर दी थी। बता दें कि, बहुप्रतीक्षित राजनीतिक थ्रिलर 'उलझ' के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। वहीं अब 'उलझ' की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने आ रहा है।

यह भी पढ़े -बॉलीवुड सितारों का लैक्मे फैशन वीक में जलबा, माधुरी-मलाइका से लेकर सारा-अनन्या तक रैंप पर नजर आए ये सेलेब्स

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

खबरें हैं कि जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म 'उलझ' को मेकर्स 5 जुलाई, 2024 को फिल्म रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। खबरों ये भी हैं कि, पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पूरा होने के करीब है और मेकर्स जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट करने वाले हैं। फिल्म की टीम भी इसकी रिलीज के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वहीं फैंस भी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े -जाह्नवी, आदित्य रॉय कपूर ने रैंप पर दिखाया फैशन का जलवा

फिल्म की स्टार कास्ट

बता दें कि फिल्म में जाह्नवी कपूर IFS ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी। उलझ में जाह्नवी कपूर के आलावा रोशन मैथेयू, गुलशन देवैया, राजेश तैलंग, मेयांग चांग, राजेन्द्र गुप्ता, सचिन खेडेकर और जितेन्द्र जोशी लीड रोल में हैं। हालंकि अब तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। इसके अलावा जाह्नवी राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही और दोस्ताना 2 में नजर आएंगी।

यह भी पढ़े -फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का हुआ धमाकेदार आगाज, जाह्नवी कपूर से लेकर करिश्मा तन्ना तक सितारों ने बिखेरे हुस्न के जलवे

साउथ इंडस्ट्री में रखेंगी कदम

इसी के साथ जाह्नवी कपूर जल्द ही साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म से टॉलीवुड डेब्यू करेंगी। इस मूवी का नाम 'एनटीआर 30' था। लेकिन अब फिल्म का नाम बदल कर 'देवरा' कर दिया गया है। वहीं वे राम चरण के साथ 'आरसी 16' में नजर आएंगी। साथ ही जाह्नवी के पास 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी है।


Created On :   13 April 2024 12:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story