फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का हुआ धमाकेदार आगाज, जाह्नवी कपूर से लेकर करिश्मा तन्ना तक सितारों ने बिखेरे हुस्न के जलवे

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का हुआ धमाकेदार आगाज, जाह्नवी कपूर से लेकर करिश्मा तन्ना तक सितारों ने बिखेरे हुस्न के जलवे
  • फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का हुआ धमाकेदार आगाज
  • जाह्नवी कपूर से लेकर करिश्मा तन्ना तक सितारों ने बिखेरे हुस्न के जलवे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 का आगाज हो गया है। गुजरात के गांधीनगर में आयोजित 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत शनिवार, 27 जनवरी को हुई, और यह आज यानी 28 जनवरी तक जारी रहेगा। बीती रात कई कैटेगरी में अवॉर्ड की घोषणा की गई। शनिवार को करण जौहर, जान्हवी कपूर, जरीन खान और नुसरत भरूचा समेत कई हस्तियां रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आईं। जिसकी वीडियों और तस्वारें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

69वें फिल्मफेयर अवार्ड में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। इस दौरान एक्ट्रेस जरीन खान भी रेड कार्पेट पर स्पॉट हुई। वे रेड गाउन में काफी सुंदर लग रही थी।

यह भी पढ़े -फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का हुआ धमाकेदार आगाज, जाह्नवी कपूर से लेकर करिश्मा तन्ना तक सितारों ने बिखेरे हुस्न के जलवे

एक्टर अपारशक्ति खुराना भी 69वें फिल्मफेयर अवार्ड में शामिल हुए। जो सूट-बूट में नजर आए।

एक्ट्रेस नुसरत भरुचा 69वें फिल्मफेयर अवार्ड में ब्लैक बॉडीफिट गाउन में पहुंची। जिसमें वो काफी हॉट लग रही थी।

यह भी पढ़े -67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में दिखा फिल्मी सितारों का जलवा, एक्टर-एक्ट्रेस के ड्रेसिंस सेंस देखकर फैंस कर रहे तारीफ

फेमस फिल्ममेकर करण जौहर फिल्मफेयर अवॉर्ड नाइट में ऑल ब्लैक लुक में पहुंचे और रेड कार्पेट पर पैपराजी को कई पोज दिए।

वहीं एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इस अवॉर्ड नाइट में व्हाइट गाउन में पहुंची। जिन्होंने रेड कार्पेट पर कई अलग-अलग पोज दिए।

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का 69वें फिल्मफेयर अवार्ड में काफी बोल्ड लुक देखने को मिली। जो टाइट फिट ब्लैक गाउन पहने हुए नजर आई।

69वें फिल्मफेयर अवार्ड में गणेश अचार्या भी अपनी वाइफ के साथ पहुंचे।

अवॉर्ड सेरेमनी में इशा तलवार भी शानदार लुक में पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने पैपराजी को जमकर पोज दिए।


Created On :   28 Jan 2024 6:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story