फिल्म कलेक्शन: रविवार को 800 करोड़ पार हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2', तोड़ा 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दस दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है। और फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरी उतरी है। रिलीज के पहले दिन से फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है। ‘धुरंधर 2’ ने अपने शुरुआती कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था और अब लगातार कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। आदित्य धर की धुरंधर: द रिवेंज का क्रेज देश और दुनियाभर के दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन जरूर घटा है लेकिन रविवार तो फिल्म ने 800 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा कर लिए हैं। फिल्म ने 11वें दिन केजीएफ 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ा दिया है।
'धुरंधर 2' का अब तक का कलेक्शन
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। पहले हफ्ते में इसने 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। नौवें दिन 'धुरंधर 2' ने 41.75 करोड़ रुपये कमाए। दसवें दिन की कमाई 62.85 करोड़ रुपये रही। 11वें दिन इसने 68.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 846.80 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़े -आनंद बक्शी रोजमर्रा की छोटी-छोटी घटनाओं को गीतों में बदलने वाले गीतकार, शब्दों में ढाला जिंदगी का दर्द और प्यार
'केजीएफ: चैप्टर 2' को छोड़ा पीछे
'धुरंधर 2' सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है। 11 दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1361.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इसने 'केजीएफ: चैप्टर 2' को पीछे छोड़ा है। 'केजीएफ: चैप्टर 2' का नेट वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1250 करोड़ रुपये है। फिल्म 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन ही अपने पहले पार्ट 'धुरंधर' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। पिछले साल रिलीज हुई 'धुरंधर' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 840.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
Created On :   30 March 2026 11:49 AM IST












