अपकमिंग सीरीज: विजय वर्मा ने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, रिलीज हुआ 'मटका किंग' का टीजर, इस दिन होगी रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विजय वर्मा आज अपना 40वां जन्मदिन मान रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हे बधाईंया दे रहे हैं। इसी बीच विजय वर्मा के जन्मदिन पर प्राइम वीडियो ने उनके फैंस को तोहफा दिया है। उनकी नई सीरीज 'मटका किंग' के साथ ओटीटी पर दस्तक देने वाले हैं। सीरीज का टीजर रिलीज हो गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने इसकी रिलीज डेट का भी एलान किया है।
यह भी पढ़े -पलक मुच्छल नौ साल की उम्र में पहला एलबम 'चाइल्ड फॉर चिल्ड्रन', आज संगीत की दुनिया पर कर रहीं राज
टीजर में क्या है खास?
एक मिनट तीन सेकंड के टीजर में दिखाया गया है कि विजय वर्मा एक ऐसे शख्स हैं, जो सट्टेबाज हैं। जुआ से वह मोटा पैसा कमाते हैं और ऐश की जिंदगी जीते हैं। एक सीन में विजय वर्मा मटका लिए नजर आते हैं। टीजर में गुलशन ग्रोवर की भी झलक दिखी है।
टीजर जारी करते हुए प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर लिखा है ''Pot' को उल्टा लिखने पर 'Top' बनता है और एक राजा की जगह वहीं होती है। 'मटका किंग' प्राइम वीडियो पर 17 अप्रैल को रिलीज होगी।'
सीरीज की स्टारकास्ट
'मटका किंग' में विजय वर्मा, कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव जैसे कलाकार मुख्य रोल में हैं। इसके निर्देशक नागराज मंजुले हैं। ये सीरीज 1960 के दशक के बदलते बॉम्बे पर आधारित है। ये कहानी एक कॉटन ट्रेडर के इर्द-गिर्द घूमती है। वह 'मटका' नाम का एक नया जुआ सिस्टम शुरू करता है। वह अमीरों के इस शौक को पूरे देश में फैला देता है।
Created On :   29 March 2026 6:00 PM IST












