Rajat Dalal Wedding Photos: शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई खास पलो की झलक, लिखा खास नोट

शादी के बंधन में बंधे बिग बॉस फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई खास पलो की झलक, लिखा खास नोट
'बिग बॉस' 18 और 'द 50' फेम कंटेस्टेंट और अपने आए दिन विवादों में रहने वाले रजत दलाल ने हाल ही में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को ये जानकारी दी है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 'बिग बॉस' 18 और 'द 50' फेम कंटेस्टेंट और अपने आए दिन विवादों में रहने वाले रजत दलाल ने हाल ही में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को ये जानकारी दी है। उनकी ये वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं फैंस इन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। शादी की तस्वीरों में कपल बेहद ही खुश नजर आ रहा है।

शादी के बंधन में बंधे रजत दलाल

रजत दलाल ने हाल ही में अपनी शादी की खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री और खुशी साफ नजर आ रही है। कहीं वो अपनी पत्नी का हाथ थामे नजर आते हैं, तो कहीं दोनों एक-दूसरे में खोए हुए दिखाई देते हैं। इस खास दिन पर रजत दलाल ने ऑफ वाइट कलर की शेरवानी पहनी है, वहीं उनकी पत्नी ने रेड कलर का लहंगा पहना है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रजत ने लिखा, 'जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत' फिलहाल रजत दलाल ने अपनी पत्नी की पहचान को रिवील नहीं किया है।

उनकी ये वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर छा गई हैं इन तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी प्यार लुटा रहे हैं। निक्की तंबोली ने लिखा, 'बधाई हो रजत, आपके लिए बहुत-बहुत खुश हूं। हमेशा आशीर्वाद मिले।' वहीं शिव ठाकरे ने भी कमेंट किया, 'शुभकामनाएं भाई।' कशिश कपूर ने कमेंट किया, 'आपने शादी कर ली। हे भगवान, ढेर सारी शुभकामनाएं। इसके अलावा दिव्या अग्रवाल, उर्वशी ढोलकिया, कृष्णा श्रॉफ ने भी कमेंट कर दोनों को बधाई दी है।


Created On :   29 March 2026 4:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story