अपकमिंग फिल्म: अनीत पड्डा की ‘शक्ति शालिनी’ में हुई इस दिग्गज एक्टर की एंट्री, विलन के रोल में फिल्म में आएंगे नजर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स अब और बड़ा होने वाला है, क्योंकि इस यूनिवर्स में जुड़ने जा रही है एक नई फिल्म जिसका नाम है- शक्ति शालिनी। इस बार सैयारा फेम अनीत पड्डा दर्शकों को हंसाते और डराती नजर आने वाली है। बीते साल दिवाली पर रिलीज हुई रश्मिका मंदाना की थामा के एंड-क्रेडिट सीन में फिल्म की झलक दिखाई गई थी। फिल्म की शूटिंग चल रही है। वहीं अब फिल्म में विलेन की एंट्री हो गई है। इसके बाद इस फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
यह भी पढ़े -मां-बेटी के कब्जे से 4 लाख की ज्वेलरी बरामद, भेजी गईं सेंट्रल जेल, पूर्व में ही सलाखों के पीछे पहुंच चुका ऑटो ड्राइवर
विनीत कुमार सिंह की हुई एंट्री
अनीत पड्डा स्टारर ‘शक्ति शालिनी’ अपनी घोषणा के बाद से ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की इस आगामी फिल्म में अभिनेता विनीत कुमार सिंह की एंट्री हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, विनीत कुमार सिंह फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आएंगे। वहीं रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि विनीत ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसका निर्माण पिछले साल शुरू हुआ था।
हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की छठी फिल्म है ‘शक्ति शालिनी’
आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बन रही 'शक्ति शालिनी' मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इससे पहले इस यूनिवर्स की 'स्त्री', 'भेड़िया', 'मुंज्या', 'स्त्री 2' और 'थामा' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं।
Created On :   30 March 2026 1:11 PM IST













