Sonam Kapoor welcome Second Baby Boy: दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस सोनम कपूर, बेटे को दिया जन्म, दोबारा 'नाना' बनकर खुश हैं अनिल कपूर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार पिता बन गए हैं। कपल के परिवार में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। एक्ट्रेस ने कल रविवार 29 मार्च को दूसरी संतान के रूप में बेटे का स्वागत किया है। बता दें कि कपल के पहले से एक बेटा वायु है। सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। साथ ही दुआओं के लिए शुक्रिया कहा है। वहीं अनिल कपूर दूसरी बार नाना बनकर बेहद ही खुश हैं।
सोनम और आनंद ने शेयर किया पोस्ट
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने आज रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें बेटे के जन्म की खबर शेयर करते हुए उन्होंने लंबा नोट लिखा है। कपल ने लिखा है, 'बेहद कृतज्ञता और प्यार से भरे दिलों के साथ हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज 29 मार्च 2026 को हमारे घर एक नन्हे बेटे का आगमन हुआ है'। कपल ने आगे लिखा है, 'हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है। हमारे दूसरे बेटे के जन्म से हमारे दिल भी एक बेहद खूबसूरत तरीके से और विशाल हो गए हैं। वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत खुश है। हम इस अनमोल नई जान के लिए खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस करते हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों और आशीर्वाद से भर दिया है। हम चार लोगों के परिवार के रूप में इस खूबसूरत नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए ईश्वर के आभारी हैं। सोनम, आनंद और वायु की तरफ से आप सभी को ढेर सारा प्यार और शुक्रिया'।
यह भी पढ़े -'भूत बंगला' में काम के अनुभव पर बोले जीशु सेनगुप्ता, 'पहले दो दिन समझ नहीं आया डायरेक्टर का स्टाइल'
अनिल कपूर का पोस्ट
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर बेटी सोनम और दामाद आनंद को दूसरे बेटे के जन्म की शुभकामनाएं दीं। अनिल ने पोस्ट में लिखा, 'और बस यूं ही, मेरा दिल और भी बड़ा हो गया है। दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, मेरे नन्हे-मुन्ने। तुम्हें अभी से बहुत प्यार मिल रहा है।'
करीना से दीया मिर्जा तक इन सेलेब्स ने दी बधाई
सोनम कपूर के घर नन्हे मेहमान के आगमन की खबर पाकर फैंस बधाई दे रहे हैं। साथ ही सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। सोनम कपूर से लेकर परिणीति चोपड़ा, दीया मिर्जा सहित कई सेलेब्स ने कमेंट कर बधाई दी है।
Created On :   30 March 2026 11:01 AM IST












