- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जिले में 9 शराब दुकानो पर टेंडर...
Panna News: जिले में 9 शराब दुकानो पर टेंडर प्राप्त होने के बाद अब सिर्फ 7 दुकानों का निष्पादन शेष

Panna News: मध्य प्रदेश की नई आबकारी नीति के अंतर्गत पन्ना जिले में शराब दुकानों के ई टेंडर कम ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से निष्पादन की प्रक्रिया चल रही है। अभी तक आठ चरण संपन्न हो चुके है। जिसमें 39 शराब दुकानों में से 32 शराब दुकानों का निष्पादन हो चुका है शेष मदिरा दुकानों में पवई समूह में शराब दुकान पवई और कृष्णगढ़ शेष है। एकल दुकान समूहों में गुनौर, सलेहा, देवेन्द्रनगर, अजयगढ़ और मोहन्द्रा शेष है। जिला आबकारी अधिकारी मुकेश कुमार मौर्य ने बताया कि ई टेंडर कम ऑक्शन प्रक्रिया के आठवें चरण में 6 समूहों में 15 शराब दुकानें नीलामी के लिए ई-टेंडर ऑनलाइन लाइव किए गए थे । इस चरण में समूहों के साथ ही सिंगल शराब दुकान भी टेंडर के लिए लाइव की गई थी। सिंगल दुकान होने से इस चरण में नीलामी की प्रक्रिया ठेकेदारों के लिए आकर्षित हो गई थी। जिसकी वजह से कुल 15 दुकानों के लिए 20 ई टेंडर प्राप्त हुए थे। जिसमें 3 ई टेंडर रैपुरा समूह के लिए भी प्राप्त हुए। इस समूह में शराब दुकान रैपुरा और बघवार कला शामिल है । शासन द्वारा 15 प्रतिशत कम राशि तक के ई टेंडर आमंत्रित किए थे।
शराब दुकान समूहों के टेंडर
रैपुरा समूह के लिए 14 करोड़ 24 लाख 84 हजार 831 रुपए के आरक्षित मूल्य के विरुद्ध 6ण्8 प्रतिशत कम की राशि 13 करोड़ 28 लाख का ई टेंडर प्राप्त हुआ । एकल दुकान मुड़वारी के आरक्षित मूल्य 1 करोड़ 70 लाख 22 हजार 293 रुपए के विरूद्ध 15 प्रतिशत कम राशि 1 करोड़ 44 लाख 68 हजार 951 रुपए का ई टेंडर प्राप्त हुआ। एकल दुकान बराछ की आरक्षित मूल्य 2 करोड़ 9 लाख 98 हजार 955 रुपए के विरुद्ध 29.53 प्रतिशत बढक़र 2 करोड़ 71 लाख 99 हजारए 999 रुपए का उच्चतम ऑफर ई-टेंडर कम ऑक्शन में प्राप्त हुआ है। शराब दुकान पटना तमोली के आरक्षित मूल्य 2 करोड़ 92 लाख 27 हजार 696 रुपए के विरुद्ध 20.43 प्रतिशत बढक़र 3 करोड़ 51 लाख 99 हजार 999 रुपए का टेंडर प्राप्त हुआ है। शराब दुकान सुपंथा कटन के आरक्षित मूल्य 2 करोड़ 11 लाख 13 हजार 368 के विरुद्ध 14.75 प्रतिशत कम मूल्य पर 1 करोड़ 79 लाख 99 हजार 999 रुपए का ई टेंडर प्राप्त हुआ। शराब दुकान सुंदरा के आरक्षित मूल्य 1 करोड़ 41 लाख 69 हजार 219 रुपए के विरुद्ध 21.39 प्रतिशत बढक़र 1 करोड़ 71 लाख 99 हजार, 999 रुपए का उच्चतम ऑफर ई-टेंडर कम ऑक्शन में प्राप्त हुआ।
शराब दुकान सिंहपुर के आरक्षित मूल्य 2 करोड़ 6 लाख 41 हजार 678 रुपए के विरुद्ध 14.74 प्रतिशत कम राशि 1 करोड़ 75 लाख 99 हजार 999 रुपए प्राप्त हुआ। उक्त सभी मदिरा दुकानों के ऑफर मूल्य को स्वीकृत करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इन सभी दुकानों का कुल मूल्य 26 करोड़ 24 लाख 68 हजार 946 रुपए है। शराब दुकान हरदुआ पटेल के आरक्षित मूल्य 2 करोड़ 27 लाख 97 हजार 963 के विरुद्ध ई-टेंडर कम ऑक्शन पर बोली चल रही थी तभी एमपी टेंडर पोर्टल की वेबसाइट क्रैश हो गई जिससे नीलामी प्रक्रिया बाधित हुई है। तकनीकी सुधार तक नीलामी प्रक्रिया स्थगित है। शेष दुकानों पवई समूह, शराब दुकान गुनौर, सलेहा, देवेंद्रनगर, अजयगढ़ और मोहन्द्रा के ई-टेंडर कम ऑक्शन प्रक्रिया हेतु टेंडर एमपी टेंडर पोर्टल पर लाइव कर दिए गए है। शेष शराब दुकानों पर सरकार द्वारा 20 प्रतिशत कम तक की राशि स्वीकृत की जा सकती है। अभी तक पन्ना जिले में 92 करोड़ 39 लाख 83 हजार 11 रुपए का राजस्व शेष है। इच्छुक टेंडर दाता आबकारी पोर्टल में ऑनलाइन कॉन्ट्रेक्टर रजिस्ट्रेशन करवा कर ऑनलाइन टेंडर डाल सकते है। उक्त संबंध में कार्यालयीन समय में अवकाश के दिनों में भी संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पन्ना में कक्ष क्रमांक 111, 112, 113 स्थित जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय से विस्तार से जानकारी एवं विज्ञप्ति प्राप्त कर सकते हैं।
Created On :   29 March 2026 2:38 PM IST















