Panna News: नवरात्रि के अंतिम दिन भक्तिभाव के साथ जवारों का हुआ विसर्जन

नवरात्रि के अंतिम दिन भक्तिभाव के साथ जवारों का हुआ विसर्जन
देवी मां की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि शाहनगर सहित ग्राम देवरी, आमा, बोरी, बिसानी टिकरिया और समस्ता गांवों में श्रद्धाभक्ति भाव के साथ मनाया गया। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन नौ दिन तक रखे गए जवारों का भक्तिभाव के साथ विसर्जन हुआ।

Panna News: देवी मां की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि शाहनगर सहित ग्राम देवरी, आमा, बोरी, बिसानी टिकरिया और समस्ता गांवों में श्रद्धाभक्ति भाव के साथ मनाया गया। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन नौ दिन तक रखे गए जवारों का भक्तिभाव के साथ विसर्जन हुआ। महिलाओं ने सिर पर कलश जवारा लेकर भक्तों के साथ ढोल-नगाड़ों की ध्वनि के बीच स्थानीय केन नदी पहुंची जहां पर नदीं के घाट में पूजा अर्चना कर जवारा कलशों का विसर्जन किया गया। शाहनगर में जवारा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर इंतजाम देखे गए। स्थानीय ग्राम पंचायत के सरपंच मनौज जैन, थाना प्रभारी शाहनगर परशुराम डाबर सहित राजस्व एवं पुलिस की ओर से विसर्जन कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थायें व्यवस्थित की गई।


Created On :   29 March 2026 2:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story