Panna News: एनएसएस के छात्रों ने ग्राम धर्मपुरा में हनुमान मंदिर में आयोजित किया स्वच्छता कार्यक्रम

एनएसएस के छात्रों ने ग्राम धर्मपुरा में हनुमान मंदिर में आयोजित किया स्वच्छता कार्यक्रम
शासकीय महाविद्यालय शाहनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चल रहे विशेष शिविर अंतर्गत ग्राम धरमपुरा हनुमान मंदिर में एनएसएस के स्वयंसेवक छात्रों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कर मंदिर की साफ-सफाई की गई।

Panna News: शासकीय महाविद्यालय शाहनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चल रहे विशेष शिविर अंतर्गत ग्राम धरमपुरा हनुमान मंदिर में एनएसएस के स्वयंसेवक छात्रों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कर मंदिर की साफ-सफाई की गई। पॉलीथिन को परिसर क्षेत्र से हटाया गया तथा लोगों को स्वच्छता कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रेरित करते हुए पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई। आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरेन्द्र तोमर सहित बडी संख्या मेंं छात्र और स्थानीय ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम शामिल हुए।


Created On :   29 March 2026 2:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story