Panna News: पारिवारिक कलह के बाद युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

पारिवारिक कलह के बाद युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या
अमानगंज के समीपी ग्राम गौरा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने का मामला सामने आया है।

Panna News: अमानगंज के समीपी ग्राम गौरा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दुर्गा चौधरी के पिता घसोटी चौधरी ने थाने में सूचना दी है कि उनके पुत्र की तबीयत अचानक बिगडऩे और उल्टियाँ होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मृतक की पत्नि कुछ समय बाद मायके से वापस लौटी थी जिसके बाद यह घटना घटी। पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें इस कदम के पीछे के कारणों की जानकारी नहीं है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही मर्ग कायम कर लिया है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जाँच शुरू कर दी है।


Created On :   28 March 2026 3:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story