Panna News: नगर परिषद अजयगढ का साधारण सम्मिलन सम्पन्न, वित्तीय वर्ष २०२६-२७ के बजट को सर्व सम्मति से मिली मंजूरी

नगर परिषद अजयगढ का साधारण सम्मिलन सम्पन्न, वित्तीय वर्ष २०२६-२७ के बजट को सर्व सम्मति से मिली मंजूरी
पन्ना जिले की अजयगढ नगर परिषद का साधारण सम्मिलन गत दिवस गुरूवार को परिषद के सभागार में अध्यक्ष श्रीमती सीता सरोज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। आयोजित बैठक में परिषद के वर्ष २०२६-२७ के वित्तीय बजट को चर्चा के साथ सर्व सम्मति से मंजूरी मिल गई।

Panna News: पन्ना जिले की अजयगढ नगर परिषद का साधारण सम्मिलन गत दिवस गुरूवार को परिषद के सभागार में अध्यक्ष श्रीमती सीता सरोज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। आयोजित बैठक में परिषद के वर्ष २०२६-२७ के वित्तीय बजट को चर्चा के साथ सर्व सम्मति से मंजूरी मिल गई। वित्तीय वर्ष २०२६-२७ के लिए नगर परिषद द्वारा ४५ करोड़ १६ लाख ९३ हजार १७९ रूपए की अनुमानित आय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है वहीं ४५ करोड़ १५ लाख ६० हजार ७४२ रूपए विभिन्न मदो विकास कार्याे में व्यय होने का बजट में अनुमान किया गया है। परिषद द्वारा ०१ लाख ३२ हजार ३४६ रूपए की बचत होने का भी बजट में अनुुमान किया गया है।

आयोजित बैठक में वार्षिक बजट के साथ ही नगर के विकास तथा अन्य विषयो पर भी चर्चा हुई। बैठक मेें बस स्टैड में वाहन पार्किंग शुल्क की वसूली का कार्य निविदा आमंत्रित किए जाने को बैठक में स्वीकृति दी गई। नगर परिषद अजयगढ श्रीमती सीता सरोज गुुप्ता ने बताया कि नगर के प्रमुख मार्गाे में आवागमन बेहतर हो साथ ही दुर्घटनाओ को रेाका जा सके इसके लिए डिवाइडर रोड का निर्माण कराया जायेगा। मुक्तिधाम में सौदर्यीकरण तथा बगराजन मंदिर में पार्क को व्यवस्थित करते हुए सौदर्यीकरण का कार्य वार्ड क्रमांक ०८ राजापुरा कोलान में स्ट्रीट लाइट का कार्य किया जायेगा। आयोजित बैठक में पार्षदो द्वारा स्वच्छता व्यवस्था, सडक़ निर्माण, पेयजल जनहति से संबंधित कार्याे को लेकर सुझाव रखे तथा बुनियादी सुविधाओ के विकास पर जोर दिया गया। सम्पन्न हुए सम्मेलन में उपाध्यक्ष राजकुमार खटीक, पार्षद अजय कुमार मिश्रा, नारायणदास रजक, रहीसा बेगम, सविता श्रीवास्तव, ओमप्रकाश कोंदर सहित अन्य जनप्रतिनिध उपस्थित रहे।


Created On :   28 March 2026 2:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story