- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नवीन शिक्षण सत्र की एक अप्रैल से...
Panna News: नवीन शिक्षण सत्र की एक अप्रैल से होगी शुरूआत, स्कूल चलो अभियान में प्रवेशोत्सव २०२६ कार्यक्रम का होगा आयोजन

Panna News: राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा ५वीं ८वीं के नतीजे बीते दिवस घोषित किए जा चुके है। इसके साथ ही साथ शिक्षण सत्र २०२६-२७ की शुरूआत ०१ अप्रैल २०२६ से हो रही है। छुट्टियो में बंद चल रहे स्कूलो के ताले ०१ अप्रैल को खुल जायेगें। इसके पूर्व कक्षा ०१ से ०८ तक समस्त शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में नामांकन का कार्य ३१ मार्च २०२६ तक पूर्ण कर लिए जाने के संबंध में निर्देश जारी हो चुके है। नवीन सत्र में कक्षा ०१ से कक्षा ०७ तक अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं की कक्षा उन्नति एवं कक्षा ०२ से कक्षा ०८ तक शिक्षा पोर्टल ३.० पर शत-प्रतिशत नामांकन की कार्रवाही ३१ मार्च २०२६ तक पूर्ण की जानी है। जिला शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समवन्यक अजय गुप्ता ने बताया कि विकासखण्ड स्तर एवं विद्यालय स्तर पर नवीन शिक्षण सत्र की तैयारियों के साथ ही नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ ०१ अप्रैल २०२६ से स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण में प्रवेशोत्सव एवं अन्य कार्यक्रमों के संबंध में जानकारियां दी जा चुकी है तथा कहा गया है कि जन समुदाय, पालकों एवं विद्यार्थियों को नवीन शिक्षण सत्र ०१ अप्रैल से प्रारंभ होने की जानकारी देने संबंधी निर्देश शिक्षकों दिए गए है साथ ही साथ प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है जिससे शिक्षण सत्र ०१ अप्रैल से प्रारंभ होने वाले शिक्षण सत्र की जानकारी हो तथा विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति हो।
यह भी पढ़े -नगर परिषद अजयगढ का साधारण सम्मिलन सम्पन्न, वित्तीय वर्ष २०२६-२७ के बजट को सर्व सम्मति से मिली मंजूरी
विद्यालयों में होगी विशेष बालसभा, बच्चो को मिलेगा स्पेशल भोजन
०१ अप्रैल २०२६ को सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में विशेष बाल सभा का आयोजन होगा तथा प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया जायेगा। बच्चो के लिए इस दिन विशेष भोज का आयोजन होगा। विद्यालय में नवीन प्रवेश लेने वाले छात्रों का शिक्षक स्वागत करेगें, ०१ अप्रैल को ही विद्यालय में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया जायेगा। बालसभा में अभिभावक भी उपस्थित रहेगें जिन्हें अप्रैल माह में छात्रों के नामांकन, उपस्थिति, छात्रों की उपलब्धि के स्तर की जानकारी दी जायेगी साथ ही साथ शासन द्वारा जारी शैक्षणिक निर्देशों एवं योजनाओं गणवेश, छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण आदि के बारे में जानकारी दी जायेगी।
यह भी पढ़े -नगर परिषद अजयगढ का साधारण सम्मिलन सम्पन्न, वित्तीय वर्ष २०२६-२७ के बजट को सर्व सम्मति से मिली मंजूरी
छात्रावासो में आनलाइन प्रवेश की चयन सूची होगी जारी
जिला शिक्षा केन्द्र पन्ना अंतर्गत बालिकाओं को संचालित तीन कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास एवं सात नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास में प्रवेश दिया जाता है तथा बालकों के लिए एक छात्रावास नेताजी सुभाष चंद्र बोस संचालित है। जिले में सभी १० बालिका छात्रावासों एवं ०१ बालक छात्रावास में प्रवेश हेतु आन लाइन प्रवेश संबंधी प्रक्रिया १० मार्च से प्रारंभ हो गई है। इस वर्ष पहली बार प्रवेश पूूर्णत: आन लाइन माध्यम से एजूकेशन मैनेजमेंट सिस्टम पर पंजीयन कर आवेदन करना अनिर्वाय किया गया है। प्रथम चरण में आवेदन की तिथि ३० मार्च तक निर्धारित की गई है इसके बाद ०१ अप्रैल को छात्र-छात्राओं के आवेदनों की स्कूटनी कर चयन सूची जारी की जायेगी। द्वितीय चरण में ०६ अप्रैल से १० जून तक आवेदन होगे तथा स्कूटनी १२ जून को की जायेगी। १५ जून से चयनित छात्रों को छात्रावास में प्रवेश दिया जायेगा
Created On :   28 March 2026 2:30 PM IST












