Panna News: लीनेस क्लब द्वारा कन्या भोज का आयोजन

लीनेस क्लब द्वारा कन्या भोज का आयोजन
श्री पद्मावती धाम बड़ी देविन मंदिर लीनेस क्लब पन्ना द्वारा कन्या भोज आयोजन किया गया जिसमें पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति रही। कन्या पूजा एक हिंदू पवित्र अनुष्ठान है जो विशेष रूप से नवरात्रि उत्सव के अष्टमी और नवमी को किया जाता है।

Panna News: श्री पद्मावती धाम बड़ी देविन मंदिर लीनेस क्लब पन्ना द्वारा कन्या भोज आयोजन किया गया जिसमें पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति रही। कन्या पूजा एक हिंदू पवित्र अनुष्ठान है जो विशेष रूप से नवरात्रि उत्सव के अष्टमी और नवमी को किया जाता है। इस समारोह में मुख्य रूप से नौ कन्याओं की पूजा की जाती है जो देवी दुर्गा के नौ रूपों का प्रतिनिधित्व करती हैं। हिंदू दर्शन के अनुसार इन कन्याओं को सृष्टि की प्राकृतिक शक्ति का अवतार माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार नवरात्रि के नौवें दिन ही देवताओं के अनुरोध पर राक्षस महिषासुर का वध करने के लिए शक्ति ने देवी दुर्गा का रूप धारण किया था ।

नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्याओं का विशेष महत्व होता है इस विशेष अवसर पर क्लब की सभी बहने उपस्थित रही। जिसमें प्रमख रूप से अध्यक्ष संगीता राय, सचिव शशि वाला त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अंजली सिंह, रचना पाटकर, राखी पाटकर, श्वेता गुप्ता, वर्षा बुंदेला, निधि पटेरिया, माला जैन, वर्षा जैन, आरती शिवहरे, प्रियंका शिवहरे, अंजलि गोस्वामी, आरती खरे, सुनीता गुप्ता, कुमकुम राजे, जागृति राजपूत, शालिनी जायसवाल,अमिता तिवारी, उषा मिश्रा,आशा गढ़पाले, सीता चौहान,अर्चना सिंह, साधना पाटकर, कृति शर्मा, मनीषा दीक्षित, भारती खरे मौजूद रही।


Created On :   28 March 2026 2:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story