Panna News: 51 दीपों से हुई जगत जननी कलेही मां की महाआरती, हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु लिया धर्म लाभ

51 दीपों से हुई जगत जननी कलेही मां की महाआरती, हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु लिया धर्म लाभ
बुंदेलखंड में प्रसिद्ध पन्ना जिले के पवई में पतने नदीं के किनारे विराजमान सिद्ध शक्तिपीठ माता कलेही की गुरूवार को अष्टमी तिथि पर बीते वर्षों की भांति महाआरती का आयोजन किया गया।

Panna News: बुंदेलखंड में प्रसिद्ध पन्ना जिले के पवई में पतने नदीं के किनारे विराजमान सिद्ध शक्तिपीठ माता कलेही की गुरूवार को अष्टमी तिथि पर बीते वर्षों की भांति महाआरती का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी डॉ. हरिकेश बढोलिया के द्वारा 51 घृत दीपों से माता की महाआरती की गई। महाआरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्म लाभ लिया। लोगों की संख्या को देखते हुए प्रशासन के द्वारा मंदिर के बाहर प्रोजेक्टर के माध्यम से महाआरती का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से स्थानीय प्रशासन, नगरीय प्रशासन के साथ पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

स्वयं तहसीलदार रत्न राशि पाण्डेय, थाना प्रभारी सुशील अहिरवार आरती में पहुंचे। महाआरती के पश्चात धर्म प्रेमियों के द्वारा प्रसाद के साथ फल इत्यादि का वितरण भी किया गया । बता दें कि चाहे चैत्र नवरात्रि हो या शारदेय नवरात्रि माता जगत जननी कलेही की अष्टमी तिथि को महाआरती का आयोजन किया जाता है। जिसमें नगर ही नहीं क्षेत्र ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से लोग भी पहुंचते हैं। माता की महाआरती की भव्यता देखते ही बनती है। माता की अद्भुत छवि के दर्शन करने से मन पवित्र और आनंद से भर जाता है।


Created On :   28 March 2026 2:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story