Panna News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनंतिम चयन सूची जारी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनंतिम चयन सूची जारी
महिला एवं बाल विकास परियोजना शाहनगर कार्यालय द्वारा आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पद पर भर्ती के संबंध में अनंतिम चयन सूची का प्रकाशन किया गया है।

Panna News: महिला एवं बाल विकास परियोजना शाहनगर कार्यालय द्वारा आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पद पर भर्ती के संबंध में अनंतिम चयन सूची का प्रकाशन किया गया है। सूची का अवलोकन एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल पर किया जा सकता है। साथ ही आगामी एक अप्रैल तक पोर्टल पर ही दावा आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। विकासखंड स्तरीय चयन समिति शाहनगर द्वारा आवेदनों का सूक्ष्म परीक्षण कर मेरिट सूची तैयार की गई है जिसके तहत आंगनबाडी केन्द्र मलघन चितारवारा में आंगनबाडी कार्यकर्ता के लिए श्रद्धा दुबे, लुधगवां में रानी गौड़, रैपुरा ब में मोहनी चौधरी एवं सत्ती बंजारी रामपुर खजरी में अंकिता मिश्रा का अनंतिम चयन हुआ है। आंगनबाडी केन्द्र पौनिया में आंगनबाडी सहायिका के लिए लक्ष्मी पटेल एवं हरदुआ मैमारी में ऊषा चौधरी का अनंतिम रूप से चयन हुआ है।


Created On :   28 March 2026 2:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story