Panna News: आज से शुरू होंगे भाजपा के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग

आज से शुरू होंगे भाजपा के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग
भाजपा द्वारा मंडल स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। जिले के भाजपा के संगठनात्मक १९ मंडलों में २४ घंटे का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा।

Panna News: भाजपा द्वारा मंडल स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। जिले के भाजपा के संगठनात्मक १९ मंडलों में २४ घंटे का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा। आवासीय प्रशिक्षण वर्ग प्राप्त करने वाले सभी वांछित पदाधिकारी वर्ग स्थल में रात्रि विश्राम भी करेगें। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ 28 मार्च शाम 5 बजे विष्णुदत्त शर्मा सांसद खजुराहो एवं सहसंयोजक राष्ट्रीय प्रशिक्षण महाअभियान के मार्गदर्शन में विवेकानंद कॉलेज परिसर जनकपुर गांधीग्राम में किया जा रहा है।

जिसमें पन्ना नगर के 234 कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आठ सत्र के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। श्री मिश्रा ने बतलाया कि राज्य व केंद्र सरकार की हमारी योजना हमारी कार्य पद्धति मीडिया एवं सोशल मीडिया नमो एप संगठन एप की जानकारी मन की बात का आयोजन एवं बूथ प्रबंधन का कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं प्रशिक्षण के अंत में डिजिटली मूल्यांकन भी होगा। उन्होंने बतलाया कि 19 मंडलों में इस प्रकार के 24 घंटे के आवासीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे।


Created On :   28 March 2026 2:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story