- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कलेक्टर के निर्देश पर पेट्रोल...
Panna News: कलेक्टर के निर्देश पर पेट्रोल पम्पों की एसडीएम ने की जांच

Panna News: कलेक्टर ऊषा परमार के निर्देश पर पन्ना एसडीएम संजय कुमार नागवंशी द्वारा शहर के पेट्रोल पंपों पर जाकर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान स्टॉक एवं पेट्रोल डीजल के सुचारू वितरण की जानकारी ली गई। साथ ही उपभोक्ताओं को किसी भी तरह के अफवाह एवं भ्रम से बचने की सलाह दी गई। इस दौरान लोगों को आश्वस्त किया गया कि नियमित रूप से ऑयल कंपनियां सप्लाई कर रही हैं। अपनी जरूरत के अनुसार ही वाहनों में डीजल पेट्रोल डलवाएं जिससे मांग और आपूर्ति में संतुलन बना रहेगा। पंप संचालकों को भी पर्याप्त स्टॉक रखने के लिए कहा गया जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यह भी पढ़े -51 दीपों से हुई जगत जननी कलेही मां की महाआरती, हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु लिया धर्म लाभ
Created On :   28 March 2026 3:02 PM IST
Next Story












