- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 30...
Panna News: फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 30 मार्च से 4 अप्रैल तक

Panna News: जनगणना 2027 के लिए पन्ना जिले में 44 फील्ड ट्रेनर्स नामांकित किए गए हैं। इनके द्वारा प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को आगामी अप्रैल माह में तहसील एवं नगरीय निकाय चार्जवार प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके पहले दो बैच में फील्ड ट्रेनर्स का तीन-तीन दिवसीय प्रशिक्षण 30 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित किया गया है। सहायक प्राध्यापक एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. बी.एन. जायसवाल द्वारा बैच क्रमांक 1 में 30 एवं 31 मार्च तथा एक अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पन्ना में फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसी तरह 2 से 4 अप्रैल तक बैच क्रमांक 2 में शामिल फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी मधुवंतराव धुर्वे द्वारा प्राध्यापक डॉ. जे.के. वर्मा को कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त कर प्रशिक्षण की निगरानी का दायित्व सौंपा गया है। फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने में लापरवाही बरतने की स्थिति में कलेक्टर प्रतिनिधि प्रतिवेदन से जिला जनगणना अधिकारी को अवगत कराएंगे।
यह भी पढ़े -51 दीपों से हुई जगत जननी कलेही मां की महाआरती, हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु लिया धर्म लाभ
इन फील्ड ट्रेनर्स का होगा प्रशिक्षण
बैच क्रमांक 1 में फील्ड ट्रेनर बनाए गए सहायक प्राध्यापक जे.पी. अहिरवार, अरविल कुजूर, दिनेश कुमार यादव, डॉ. डी.पी. कुशवाहा, डॉ. आनंद चौरसिया, डॉ. नंदकुमार पटेल एवं डॉ. नीरज शर्मा, ग्रंथपाल सुखवेन्द्र गौतम, उच्च माध्यमिक शिक्षक इन्द्रेश अवस्थी, नीलेश कुमार गुप्ता, कमलेश प्रसाद लोधी, नीरज साहू, प्रमोद कुमार गंगेले, सतेन्द्र कुमार त्रिपाठी, नवीन कुमार साहू, बालकेश त्रिपाठी, प्रशांत यादव, मनीष कुमार रेजा, हेतराम पटेल एवं अभिषेक चौरसिया तथा माध्यमिक शिक्षक रामकिशोर गर्ग एवं नीरज पाठक द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जाएगा। इसी तरह बैच क्रमांक 2 में फील्ड ट्रेनर नियुक्त प्राचार्य संतोष कुमार गौतम, प्रभारी प्राचार्य नीरज कुमार तिवारी, बीएसी रघुवीर प्रसाद तिवारी, सीएसी रविन्द्र कुमार शर्मा, उच्च माध्यमिक शिक्षक नरेश कुमार पटेल, अशोक कुमार सोनी, सुरेन्द्र द्विवेदी, केशव प्रसाद पाल, राहुल चौरसिया, संतोष कुमार पयासी, शिवराम तिवारी, पारस रैकवार, धर्मेन्द्र यादव, काशीराम प्रजापति, रामनरेश सोनी, मनोज कुमार पाठक, दिलीप कुमार द्विवेदी, सुभाषचंद्र चौरसिया एवं रामशंकर दुबे तथा माध्यमिक शिक्षक अमित कुमार रेले, अखिलेश कुमार जैन एवं अनिल कुमार त्रिपाठी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
Created On :   28 March 2026 2:46 PM IST













