- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- आज से लगेगा बुंदेलखंड का प्रसिद्ध...
Panna News: आज से लगेगा बुंदेलखंड का प्रसिद्ध कुआंताल मेला

Panna News: पन्ना जिले के पवई विकासखण्ड अंतर्गत सिमरिया तहसील के मोहन्द्रा क्षेत्राचंल बनौली स्थित प्रसिद्ध देवी मां कंकाली के दरबार में हर वर्ष की इस वर्ष भी कुंआताल मेले का आयोजन शनिवार दिनांक २८ मार्च से प्रारंभ होगा। कुंआताल मेेला ऐतिहासिक एवं प्राचीन मेला है। पारंपरिक रूप से आयोजित होने वाले इस मेले में की पहचान बुंदेलखण्ड में आयोजित होने वालेे प्रमुख मेलो में से एक रही है वर्षाे तक कुुंआताल का मेला अचंल क्षेत्र जिसे कूकलु खोल के नाम से जाना जाता है। ग्रामीणो की वर्षाकाल के दौरान चार माह की दैनिक वस्तुओं की आवश्यकताओ की उपलब्धता का केन्द्र बिन्दु रहा है और यह मेला एक बडे व्यापारिक मेले के रूप में प्रसिद्ध तो है ही है साथ ही साथ सैकड़ो ग्रामों के ग्रामीणों के मेल मिलाप के साथ आपस में जोडने के लिए भी पहचाना जाता रहा है। कुंआताल मेले का आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा पिछले १५ दिनों से लगातार तैयारियां की जा रही है। मेले में पहुंचनी वाली भीड़ के प्रबंधन से लेकर शांति व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत, पार्किंग आदि की व्यवस्था की जा चुकी है। जवारे विसर्जन के साथ ही मेला शुरू हो जायेगा।
यह भी पढ़े -नगर परिषद अजयगढ का साधारण सम्मिलन सम्पन्न, वित्तीय वर्ष २०२६-२७ के बजट को सर्व सम्मति से मिली मंजूरी
Created On :   28 March 2026 2:26 PM IST












