Panna News: यातायात थाना में कार्यरत आरक्षक के साथ आटो चालक ने की अभद्रता

यातायात थाना में कार्यरत आरक्षक के साथ आटो चालक ने की अभद्रता
पन्ना शहर के बस स्टैड में डियूटी पर तैनात यातायात थाना के आरक्षक के साथ आटो चालक द्वारा अभद्रता करने और उस पर हमले का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई है।

Panna News: पन्ना शहर के बस स्टैड में डियूटी पर तैनात यातायात थाना के आरक्षक के साथ आटो चालक द्वारा अभद्रता करने और उस पर हमले का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई है। घटना को लेकर आरोपी आटो चालक सोहले अख्तर निवासी बस स्टैड के पास पन्ना के विरूद्ध आराक्षक फरीद खान ने कोतवाली पन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 132, 121(1), 296, 351(3) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादी आरक्षक ने घटना विवाद के संबंध में बताया कि २६ मार्च को सुबह ११ बजे बस स्टैड में जहां अजयगढ तरफ की बसें खडी होती है डियूटी कर रहा था तथा आटो रिक्शा वाले आ रहे थे उन्हें हटा रहा था उसी दौरान रिक्शा क्रमांक एमपी-३५-आर-१८४७ के बीच रोड में रिक्शा चला रहा था जिसे पार्किंग स्थल में खडा करने के लिए कहा तो गालियां देने लगा तथा रिक्शा चलाकर मेरे ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया गया इस दौरान मैं जमीन पर गिर पडा जिससे चोटे आई। इसके बाद रिक्शा चालक द्वारा कुछ दूरी पर रिक्शा खडा कर दिया आकर फिर से गालियां देने लगा मना किया तो लिपटकर हमला करने लगा तब मौजूद बसो को देखने वाले एजेन्ट सीनू व मुकेश रैकवार ने बीच-बचाव किया तब वह अपना ई रिक्शा लेकर जाने लगा जो कि जाते समय कह रहा था कि यदि मेरे ई रिक्शा को बस स्टैड में घुसने से मना किया तो जान से खत्म कर दूंगा। कोतवाली पुलिस घटना की विवेचना कर रही है।


Created On :   28 March 2026 3:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story