Panna News: आंगनबाडी केन्द्रों में आयोजित किया गया संयुक्त कार्यक्रम

आंगनबाडी केन्द्रों में आयोजित किया गया संयुक्त कार्यक्रम
महिला एवं बाल विकास के निर्देशानुसार मंगलवार को पहली बार पन्ना जिले के आंगनबाडी केन्द्रों में पंजीकृत 5 से 6 वर्ष के सभी बच्चों को प्राथमिक शाला में सहज रूप से स्थानांतरण करने व आंगनबाडी केन्द्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से विद्यारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Panna News: महिला एवं बाल विकास के निर्देशानुसार मंगलवार को पहली बार पन्ना जिले के आंगनबाडी केन्द्रों में पंजीकृत 5 से 6 वर्ष के सभी बच्चों को प्राथमिक शाला में सहज रूप से स्थानांतरण करने व आंगनबाडी केन्द्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से विद्यारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर ऊषा परमार के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अवधेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मंगलवार 24 मार्च को पन्ना शहरी परियोजना परियोजना अंतर्गत रानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक. 21, 20 के आंगनवाडी केन्द्र क्रमांक 48, 49, 46, 47 का विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण एवं प्रवेश उत्सव समारोह का संयुक्त रूप से आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती आशा गुप्ता नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्रीमती आशा गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया एवं मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों का उद्बोधन करते हुए बच्चों को स्वच्छता और शिक्षा और अपनी रीति रिवाज एवं अपने त्यौहार को उल्लासपूर्वक मनाने की बात कही गई। विद्या आरंभ प्रमाण पत्र वितरण कर बच्चों को उपहार स्वरूप लंच तथा बिस्किट टॉफी दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर श्रीमती किरण खरे द्वारा अभिभावकों को विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई एवं केंद्र पर बच्चों की उपस्थित के लिए अभिभावकों को समझाया गया। चारों केन्द्रों के लगभग दर्जन भर से अधिक शाला प्रवेशी बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्रों का वितरण किया। साथ ही उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित

प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग शहरी परियोजना पन्ना की परियोजना अधिकारी श्रीमती किरण खरे, आंगनवाडी कार्यकर्ता प्रियंका चौरसिया, माधुरी जडिया, चंद्रवती श्रीवास्तव, मृदुलेश शुक्ला, आंगनबाडी सहायिका उर्मिला नामदेव, कविता सेन सहित स्कूल शिक्षक एवं बच्चों के अभिभावकगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाडी केंद्र में बाल चौपाल का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनवाडी कार्यकर्ता प्रियंका चौरसिया और माधुरी जडिय़ा ने बताया कि जिन बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरित किए उन्हें स्कूल शिक्षा में प्रवेश के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अभिभावकों को शिक्षा का महत्व बताकर अपने नौनिहालों के भविष्य को संवारने में किसी तरह की लापरवाही न कर अनिवार्य रूप से विद्यालय में प्रवेश दिलाने के संबंध में जागरूक किया।


Created On :   29 March 2026 2:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story