- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीराम...
Panna News: धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव, जय श्रीराम के जयकारों से गूॅज उठा अजयगढ नगर

Panna News: अजयपाल महाराज की नगरी अजयगढ में रामनवमी के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक रामलीला मैदान में राम दरबार कार्यक्रम में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव 12 बजे दोपहर विधि-विधान के साथ हवन पूजन के साथ गरिमामयी तरीके के साथ मनाया गया तथा इस अवसर पर भक्तों द्वारा भजन कीर्तन एवं शंख घडियाल, आतिशबाजी तथा जय श्रीराम के जयकारे लगाये गये। ऐसा लगता था कि जैसे रामलीला मैदान राममय हो गया हो इस अवसर पर पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह अजयगढ आये और रेस्ट हाउस में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना की तथा भव्य आरती उतारी तथा कई सदस्यो एवं भक्तों ने आरती की। इसके बाद शाम 5 बजे माधौगंज तिराहे से भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा पूरे नगर में निकाली गई। शोभा यात्रा में भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। जगह-जगह भगवान श्रीराम की पूजन अर्चना की तथा नगर में जगह-जगह पर आतिशबाजी की गई। ऐतिहासिक शोभा यात्रा में जन सैलाब उमड पडा। शोभा यात्रा में डीजे, ढोल नगाडा, बैण्ड-बाजा, घोडे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झाकी तथा युवा वर्ग डीजे पर थिरकते नजर आये। यह पहली बार देखने को मिला कि विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह के प्रयास से नगर में जहां दो समिति अलग-अलग ढंग से रामनवमी का कार्यक्रम कर रहे थे वहीं विधायक श्री सिंह ने दोनो समिति को मिलाकर एक समिति बनाई।
हिन्दू उत्सव समिति तथा उसी का परिणाम देखने को मिला कि हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान में रामदरबार, राम जन्म शोभा यात्रा बृहद तरीके से सम्पन्न हुआ। शोभा यात्रा का समापन रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम की आरती के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने एवं सुरक्षा की दृष्टि से प्रशसानिक अधिकारियों में तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार अहिरवार, नायब तहसीलदार धनीराम अहिरवार, टीआई हरी सिह एवं पुलिस विभाग के जवान मुस्तैदी से लगे रहे। शोभा यात्रा में रजउ राजा, श्रीमती सीता गुप्ता नगर परिषद अध्यक्ष, के.पी. राजा, संजय सुल्लेरे, वीेरेन्द्र जैन, शीलू श्रीवास्तव, संदीप विश्वकर्मा, अवध तिवारी, हीरालाल गुप्ता, लल्लू गुप्ता, दिवाकर खरे, संजय गुप्ता, राजबहादुर सिंह, बृजेन्द्र खटीक, रवि रावत, ंअंकित मिश्रा, अजय नामदेव, सुरेश यादव, बब्लू कुशवाहा, उपेन्द्र सुल्लेरे, दीपेन्द्र तिवारी, सदर पटवारी बब्लू राजा, अरविन्द सिंह सहित समिति के सदस्यगण एवं हजारो की संख्या मे श्रृद्वालु शामिल रहे।
Created On :   29 March 2026 2:28 PM IST














